---Advertisement---

Fog Alert 22 Nov 2025: यूपी में शीतलहर से बढ़ेगी कंपकंपी, तो पहाड़ों पर हड्डी गला देने वाली ठंड ने दी दस्तक; घने कोहरे का अलर्ट जारी; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 22 Nov 2025: उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों तक, ठंड के आगमन ने लोगों की खुशी में खलल डाल दिया है। घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 21, 2025 6:34 अपराह्न

Fog Alert 22 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 22 Nov 2025: उत्तर भारत से लेकर पहाड़ों तक, ठंड के आगमन ने लोगों की खुशी में खलल डाल दिया है। सुबह के वक्त लोगों को उठने में काफी परेशानी हो रही है, तो बाहर निकलते ही शीतलहर ठिठुरन बढ़ाने को तैयार है। दफ्तर जाते वक्त घने कोहरे से सब कुछ छुप जा रहा है। यानि ठंड के शुरू होती है जिंदगी धीमी रफ्तार से चल रही है। यूपी समेत कई जगहों पर तो तेज हवाएं चल रही है, जिसके कारण लोग गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे है। बिहार में भी स्थिति ऐसी ही है। इसके अलावा दक्षिण में तो चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जानें का आदेश दे दिया गया है। चलिए आपको बताते है वेदर रिपोर्ट

यूपी में शीतलहर से बढ़ेगी कंपकंपी

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। पछुआ हवा चलने के कारण शरीर के अंदर ठिठुरन पैदा हो रही है। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी सर्दी का पूरा एहसास हो रहा है। अगले 2 से 3 दिन तक न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा अगर बिहार की बात करें तो छपरा, सीवान, हाजीपुर, सासाराम समेत कई जगहों पर तो विभाग ने घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं झारखंड में तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। जिसका नतीजा यह है कि लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है।

पहाड़ों पर हड्डी गला देने वाली ठंड ने दी दस्तक

उत्तराखंड से लेकर जम्मू कश्मीर तक, बारिश, बर्फबारी और शीतलहर का दौर जारी है। अगर उत्तराखंड की बात करें को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग समेत कई जगहों पर तापमान माइन्स में पहुंच चुका है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग समेत कई जगहों पर हड्डी गलाने देने वाली ठंड की शुरूआत हो चुकी है।

इसके अलावा अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-30 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-40 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। तमिलनाडु, केरल और माहे में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026