---Advertisement---

Sanjeev Murder Case: SC पहुंची गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी, खुद की जान को बताया खतरा, कोर्ट से मांगी सुरक्षा

Sanjeev Murder Case: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद अब उसकी पत्नी ने खुद की जान को खतरा बताया है। इस मामले में उन्होंने कोर्ट से सुरक्षा मांगी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 8, 2023 12:56 अपराह्न

Sanjeev Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Sanjeev Murder Case: गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद अब उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। जीवा की पत्नी ने खुद की जान को खतरा बताते हुए कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। दरअसल, जीवा की पत्नी ने पुलिस गिरफ्तार से राहत की मांग की है। पायल माहेश्वरी ने तर्क दिया है कि जेल या पेशी के दौरान जीवा की तरह उनकी भी हत्या की जा सकती हैं। ऐसे में उसे सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग करते हुए सुरक्षा दिए जाने की अपील की है।

कोर्ट रुम में हुई जीव की हत्या

बता दें कि बीते दिनों लखनऊ की कैसरबाग कोर्ट में गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम कोर्ट रूम में हुई गोलीबारी की इस घटना ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। गोलीबारी की इस घटना में तीन और लोग घायल हुए। जिसमें एक पुलिस कर्मचारी और एक बच्ची को भी गोलियां लगी।

ये भी पढ़ें: RBI Monetary Policy: EMI पर आरबीआई की बड़ी राहत, नहीं बढ़ा रेपो रेट, नई मौद्रिक नीति का ऐलान

पुलिस ने धर दबोचा हमलावर

गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारने के बाद शूटर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन वकीलों और पुलिसकर्मियों ने उसे घर कर दबोच लिया। फिलहाल, आरोपी हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से पुलिस उसका रिमांड हासिल करेगी। हमलावर की पहचान विजय यादव, पुत्र-श्यामा यादव, निवासी-केराकत, जिला जौनपुर के रूप में हुई है।

वकील बनकर कोर्ट पहुंचा था शूटर

बता दें कि आरोपी हमलावर वकील बनकर कोर्ट परिसर पहुंचा था। गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को बाहुबली नेता और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता है। इससे पहले गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भी इसी तरह हत्या की गई थी। उस समय हमलावर पत्रकार बनकर आए थे। वहीं, इस घटना के बाद वकीलों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर Sanjeev Jiva की हत्या पर बड़ा खुलासा, 6 लाख की इस रिवाल्वर से मारी थी गोली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026