---Advertisement---

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी मालिकों से अब सिटी डेवलपमेंट चार्ज वसूलेगा GDA, विस्‍तार से जानें क्या है मामला ?

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अब विकास के ठप पड़े कामों को जल्द शुरू किया जा सकेगा। इसको लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 22, 2023 5:20 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में विकास के ठप पड़े कामों को अब जल्द शुरू किया जा सकेगा। इसको लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) ने एक प्लान तैयार किया है। लेकिन, यहां बड़ी बात यह है की इसमें आपको भी योगदान करना होगा।

जी हां, आप ही दिए हुए योगदान में अब शहर का विकास किया जाएगा। प्राधिकरण ने शहरवासियों से ‘सिटी डेवलपमेंट चार्ज’ वसूलने का फैसला लिया है। इसके लिए मैनुअल तैयार कर ली गई है। हालांकि, चार्ज कितना होगा और किस से कितना चार्ज वसूला जाएगा, इसको लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है।

चार्ज की दरें तय करने के बनी कमेटी

चार्ज की दरें तय करने के लिए प्राधिकरण ने कमेटी का गठन कर दिया है। जिसकी अध्यक्षता लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष करेंगे। इस कमेटी में मुख्य नगर एवं ग्राम्य नियोजक, आवास बंधु के निदेशक, आवास विकास परिषद के आर्किटेक्चर प्लानिंग, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद के चीफ आर्किटेक्ट टाउन प्लानर और आवास बंधु के तकनीकी सलाहकार बतौर सदस्य शामिल होंगे। कमेटी को एक सप्ताह के अंदर दरें तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर के विकास पर खर्च होगी जमा राशि

GDA के अधिकारियों की मानें तो इस फैसले से शहर को काफी फायदा होगा। अधिकारियों का कहना है की इससे अनियोजित विकास और अवैध निर्माण पर भी रोक लगेगी। अधिकारियों ने बताया कि सिटी डेवलपमेंट चार्ज से शहर में सड़क, पार्क, सीवरेज और अन्य सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। लोगों से वसूले गए पैसों को शहर के ही विकास पर खर्च किया जाएगा।

साल की शुरुआत में दिया जाएगा पूरा ब्योरा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल ही शुरुआत में प्राधिकरण की एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में साल भर जमा हुई राशि का ब्योरा दिया जाएगा। इसके बाद बैठक में शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और इस राशि के इस्तेमाल पर फैसला होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

अगस्त 20, 2026

Rain Alert 21 August 2026

अगस्त 20, 2026

कल का मौसम 21 August 2026

अगस्त 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 20, 2026

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026