---Advertisement---

Ghaziabad News: “सैंय्या जी पूरी वाले” निकले टैक्स चोर, नजारा देख रेड डालने गई टीम हुई हक्का बक्का

Ghaziabad News: "सैंय्या जी पूरी वाले" टैक्स चोरी करके विवादों में फंस गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2024 5:45 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: फूड ब्लॉगरों के बीच गाजियाबाद के “सैंय्या जी पूरी वाले” काफी मशहूर हैं। जो भी गाजियाबाद आता है वो सैंय्या जी की पूड़ी और सब्जी खाए बिना नहीं जाता है। लेकिन अब इनकी यही पूड़ी सब्जी मुसीबत बन चुकी है। क्योंकि जब जीएसटी टीम ने यहां छापा मारा तो वो करोड़पति पूड़ी बेचने वाले को देख हक्का बक्का रह गई है। बताया दा रहा है कि, पूड़ी बेचने वाली इस दुकान ने 17 लाख से ज्यादा की GST चोरी की है। इस घटना का भांडाफोड़ राज्य कर विभाग गाजियाबाद जोन द्वितीय के अपर आयुक्त दिनेश कुमार मिश्रा ने किया है।

“सैंय्या जी पूरी वाले” पर GST टीम ने मारा छापा

मालीवाड़ा चौक के प्रसिद्ध सैंय्या जी पूरी वाले अब बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं। जीएसटी टीम ने करीब एक महीने की जांच में दुकानदार को टैक्स चोरी करते हुए पाया है। दुकान के मालिक पर आरोप है कि, उन्होंने 17.85 लाख रुपये की टैक्स चोरी की है। ये फेमस पूड़ी की दुकान लंबे समय से कंपाउड स्कीम के निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर रही थी। जिसके बाद इस पर गाज गिराई गई है। GST टीम इस दुकान पर पिछले एक महीने से नजर जमाए हुए थी। सैंय्या जी पूरी वाले के यहां करीब 10 घंटों तक रेड चली थी।

पूड़ी सब्जी बेचकर बने अमीर

बताया जा रहा है कि, सैंयाजी पूरी वाले दुकान के मालिक बिमल सिंघल हैं। ये एक करोड़पति हैं। सैंय्या जी पूरी वाले की दुकान पर हमेशा ही काफी भीड़ रहती है। इनकी पूड़ी और सब्जी का मजा लेने वालों की लंबी लाइन लगी रहती है। ये दुकान करीब 62 सालों से चल रही है। लोगों के बीच ये दुकान काफी लोकप्रिए है। लेकिन इस घटना के बाद अब दुकार की चर्चा टैक्स चोरी को लेकर हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026