---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला! अवैध अतिक्रमण के खिलाफ Indirapuram में तीन दिन गरजेगा बुलडोजर; जानें डिटेल

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम ने बड़ा एक्शन लेते हुए इंदिरापुरम में अवैध अतिक्रमण को लेकर 3 दिनों का अभियान चलाया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 29, 2025 4:41 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अवैध अतिक्रमण को लेकर जारी शिकायत के बाद अब गाजियाबाद नगर निगम एक्शन मोड में नहीं आ रही है। इसी बीच अधिकारियों ने तीन दिनों का अभियान शुरू किया है, जो आज यानि 29 जनवरी से शुरू होगा और 31 जनवरी को खत्म होगा। इस दौरान सभी अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मालूम हो कि अवैध अतिक्रमण से इंदिरापुरम में रह रहे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ Indirapuram में गरजेगा बुलडोजर

अधिकारियों के अनुसार लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय लोग अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत कर रहे है। गौरतलब है कि यह अभियान सड़कों, सड़क के किनारे की जगहों, हरित पट्टियों और ऐसे अन्य क्षेत्रों के अतिक्रमण के खिलाफ होगा। टाउनशिप को नगर निकाय को सौंपे जाने के बाद निगम द्वारा शुरू किया जाने वाला यह अपनी तरह का पहला अभियान है। माना जा रहा है कि इस अवैध अतिक्रमण से काफी जगह खाली होंगी। बताते चले कि यह अभियान 3 दिनों तक चलाया गया है (Ghaziabad News)।

अवैध अतिक्रमण पर अधिकरण ने दी जानकारी – Ghaziabad News

अतिरिक्त नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि “टाउनशिप को नगर निकाय को सौंपे जाने के बाद निगम द्वारा शुरू किया जाने वाला यह अपनी तरह का पहला अभियान है। यह अभियान सड़कों, सड़क के किनारे की जगहों, हरित पट्टियों और ऐसे अन्य क्षेत्रों के अतिक्रमण के खिलाफ होगा। हम सड़कों, हरित पट्टियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। शुरुआत में अतिक्रमण हटाया जाएगा। यदि वे दोबारा सामने आते हैं या नहीं हटाए जाते हैं, तो निगम के पास जिम्मेदार लोगों को दंडित करने की शक्तियां हैं”। हमने इंदिरापुरम को एक अलग जोन बनाने की योजना बनाई है क्योंकि इसमें एक बड़ा क्षेत्र और पर्याप्त संख्या में घर हैं (Ghaziabad News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026