---Advertisement---

Ghaziabad News: छठ पर्व की देशभर में धूम, गाजियाबाद के इन रूटों का किया गया डायवर्सन, निकलने से पहले देखें

Ghaziabad News: छठ पर्व के खास मौके पर गाजियाबाद में 2 दिन तक रहेगा रूल डायवर्सन, जानें पूरी अपडेट

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 16, 2023 11:46 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 16, 2023 1:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिवाली के बाद अब देश भर में छठ पूजा की धूम देखने को मिल रही है। बता दें कि गाजियाबाद के हिंडन घाट पर छठ पूजा की भीड़भाड़ और उत्साह को देखते हुए 2 दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। बता दें कि 19 और 20 नवंबर तक पूजा कार्यक्रम खत्म होने तक यह डायवर्सन लागू रहेगा।

घाटों पर की गई खास तैयारी

वहीं सुरक्षा के लिए हिंडन घाट पर सशस्त्र पुलिस बल के अलावा सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं। ताकि सभी चीजों पर ठीक तरीके से निगाह रखी जाए और इन सभी जगह पर किसी भी तरह की कोई दुर्घटना ना हो पाए।

मिली जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से करीब शाम को 4:00 बजे तक हिंडन पुल की तरफ से डायवर्सन किया गया है यानी कि यहां पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। असुविधा से बचने के लिए सभी लोग विकल्प मार्गों का इस्तेमाल करें।

खुफिया इकाई को किया अलर्ट

बता दें कि हिंडन नदी के घाट पर उम्मीद की जा रही है कि यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हो सकते हैं। यही कारण है कि पुलिस प्रशासन ने संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सशस्त्र पुलिस पर बल और पिया इकाई को अलर्ट पर रख दिया है। इसके साथ ही नगर निगम पूजा पाठ के लिए साफ पानी की व्यवस्था कर रहा है। ताकि छठ पूजा के दिन श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।

प्रकाश विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता आस कुमार ने बताया कि छठ के दौरान अधिक क्षमता की स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। पूरे क्षेत्र में अस्थायी पोल लगाए गए हैं। नगर निगम के जलकल विभाग के सहायक अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हिंडन घाट पर आने को देखते हुए साफ पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 June 2026

मई 31, 2026

कल का मौसम 1 June 2026

मई 31, 2026

Delhi News

मई 31, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026