Ghaziabad News: गाजियाबाद में नहीं थम रहा अवैध निर्माण, जीडीए की कार्रवाई को भी अनदेखा कर रहे लोग

Ghaziabad News

Ghaziabad News

Ghaziabad News: यूपी के अलग-अलग हिस्सों में शासन और प्रशासन की हर संभव कोशिश रहती है कि अवैध निर्माण को पूरी तरह से रोका जाए। इस क्रम में प्रशासन की टीम एक्टिव भी नजर आती है। हालाकि बीते कुछ दिनों से गाजियाबाद (Ghaziabad) के विभिन्न हिस्सों से अवैध कॉलोनियों के निर्माण की खबरे आ रही हैं। इस दौरान जीडीए को लेकर कहा जा रहा है कि (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) इसके कार्यवाही से भी अवैध कॉलोनियों के निर्माण नहीं रुकते नजर आ रहे रहे हैं।

खबरों की मानें तो जीडीए इस दिशा में लगातार प्रयासरत है कि कैसे भी करके इन अवैध निर्माणों को रोका जाए और इस क्रम में लगातार कार्रवाई जारी है। फिर भी अवैध निर्माण का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है और लोग लगातार जीडीए की कार्रवाई को अनदेखा कर रहे हैं।

यहां हो रहा अवैध निर्माण

खबरों की माने तो गाजियाबाद (Ghaziabad) के कुछ प्रवर्तन जोन क्षेत्र ऐसे हैं जहां जीडीए की लगातार कार्यवाही करने के बाद भी अवैध निर्माण का क्रम जारी है। इसमें प्रमुख रुप से जोन 2 क्षेत्र, जोन 3 क्षेत्र, जोन 4 क्षेत्र और जोन 5 क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अवैध निर्माण देखने को मिल रहे हैं। इसमें जोन 2 क्षेत्र के मुरादनगर भोजपुर और निवाड़ी क्षेत्र में अवैध कॉलोनी धड़ल्ले से काटी जा रही हैं। वहीं जोन 3 क्षेत्र के गोविंदपुरम और सूर्य गार्डन स्वर्णजयंतीपुरम में अवैध निर्माण के काम होने की खबर है। जबकि जोन 4 क्षेत्र में अवंतिका और चिरंजीव विहार जैसी जगहों पर भी अवैध निर्माण का काम होता नजर आता है। वहीं जोन 5 क्षेत्र के मसूरी और डासना में भी ये क्रम जारी हैं। इसको लेकर कहा जा रहा है कि इन अवैध निर्माणों पर जीडीए अपनी कार्रवाई तो करता है पर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं।

अवैध निर्माण को लेकर लगातार एक्शन में है जीडीए

बता दें कि जीडीए इन अवैध निर्माण कार्यों को लेकर लगातार एक्शन मोड में है। आए दिनों जीडीए की इन पर कार्रवाई देखने को मिल जाती है। जीडीए लगातार गाजियाबाद के सभी 8 प्रवर्तन जोन क्षेत्र से अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई कर रहा है। इन सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जा रहा है। इसके बावजूद लोग प्राधिकरण के एक्शन से नहीं डर रहे हैं और समय के बीतने के साथ अवैध निर्माण के काम को फिर से शुरु कर दिया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version