---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिवाली की रात आग का कहर, जानें कौन से हिस्से रहे चपेट में?

Ghaziabad News: दिवाली की रात देश के विभिन्न हिस्सों में रोशनी व आतिशबाजी की धूम देखने को मिली। इसी कड़ी में कुछ ऐसे भी हिस्से हैं जहां इस रात आग का कहर देखने को मिला। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र गाजियाबाद के कई हिस्सों में आग लगने की खबर सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2023 3:57 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिवाली की रात देश के विभिन्न हिस्सों में रोशनी व आतिशबाजी की धूम देखने को मिली। इसी कड़ी में कुछ ऐसे भी हिस्से हैं जहां इस रात आग का कहर देखने को मिला। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र गाजियाबाद के कई हिस्सों में आग लगने की खबर सामने आई है। इसमें खोड़ा, नंद ग्राम और मोदीनगर के इलाके शामिल हैं। इन जगहों पर आग इतनी भीषण थी कि दमकल की गाड़ियों को भेज आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके अलावा शहर के कई ऐसे इलाके भी रहे जहां आग हल्की थी और इसे लोगों द्वारा ही बूझा दिया गया।

दिवाली की रात आग का कहर

एनसीआर के प्रमुख क्षेत्रों में से एक गाजियाबाद में दिवाली की रात आग का कहर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार शहर में कई जगहों पर आग लगने की सूचना मिली। इसमें नंद ग्राम, मोदी नगर व खोड़ा के इलाके शामिल रहें। गाजियाबाद के इन इलाकों में आग इतनी भीषण थी कि दमकल की गाड़ियों के सहारे इन पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम की 3 दुकानों व वैशाली में 20वीं मंजिल पर फ्लैट में आग लगने की खबर भी आई। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के कई मामले सामने आए

गाजियाबाद के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने के कई मामले सामने आए। इसमें वैशाली से लेकर इंदिरापुरम व मोदी नगर तक के क्षेत्र हैं। विभिन्न फायर स्टेशनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वैशाली फायर स्टेशन पर आग लगने के 6 मामले सामने आए। इसके अलावा मोदी नगर फायर स्टेशन पर 4, कोतवाली फायर स्टेशन पर 1 और साहिबाबाद फायर स्टेशन पर 2 मामले सामने आए। फायर स्टेशन की ओर से कहा गया कि मामले की जानकारी मिलते ही हमारी टीम सभी संसाधनों के साथ घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दावा किया गया कि इनमें से ज्यादातर जगहों पर आग दिए के जलने व आतिशबाजी के कारण लगे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026