---Advertisement---

Ghaziabad News: पानी की बूंद-बूंद को तरस रहा खोड़ा, गंगाजल को लेकर धरने पर बैठे लोग

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का मशहूर शहर गाजियाबाद जल संकट को लेकर चर्चाओं में है। ताजा जानकारी के अनुसार हिंडन के खोड़ा इलाके में लोग बिना गंगाजल की आपूर्ति के ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। पानी की आपूर्ति ना होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 17, 2023 10:31 पूर्वाह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का मशहूर शहर गाजियाबाद जल संकट को लेकर चर्चाओं में है। ताजा जानकारी के अनुसार हिंडन के खोड़ा इलाके में लोग बिना गंगाजल की आपूर्ति के ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। पानी की आपूर्ति ना होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि पानी की संकट को लेकर शुरु हुआ प्रदर्शन अब आमरण अनशन में तब्दील हो गया है लेकिन स्थिति जैसी की तैसी बरकरार है। खोड़ा रेजिडेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी और अनशन कर रहे अन्य लोगों की तबीयत भी इसके कारण बिगड़ती जा रही है। उनका कहना है कि जब तक पेय जल की सप्लाई शुरु नहीं हो जाती तब तक अनशन बरकरार रहेगा। बता दें कि गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में जल का संकट लंबे समय से है जिसका निस्तारण नहीं किया जा सका है।

जल संकट को लेकर अनशन

गाजियाबाद के खोड़ा के साथ निकटवर्ती इलाकों में जल संकट से भारी समस्या देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार खोड़ा रेजिडेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी इस मांग को लेकर अनशन शुरु किया है। उनका कहना है कि जब तक जल निगम इस समस्या का निस्तारण नहीं करता अनशन का ये क्रम जारी रहेगा। इसके साथ ही खोड़ा के स्थानिय लोगों का कहना है कि यहां पानी की समस्या पुराना मुद्दा है लेकिन इसकी सुधि कोई नही लेता जिसके कारण स्थिति बदहाल है।

जल सप्लाई को लेकर ये है निगम की तैयारी

गाजियाबाद के खोड़ा में लगातार हो रहे जल संकट से लोग बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि वे इस समस्या का स्थाई समाधान चाहते हैं और उनकी मांग है कि इस समस्या का हमेशा के लिए निस्तारण किया जाए। खोड़ा के स्थानिय लोगों द्वारा की जा रही इस मांग को लेकर जल निगम ने अपना पक्ष रखा है। निगम का कहना है कि 3000 से 5000 लीटर की क्षमता वाले जल टैंक से पानी की सप्लाई की जा रही थी। लेकिन पिछले एक महीने से खोड़ा के साथ नोएडा व इंदिरापुरम के विभिन्न हिस्सों में इसकी सप्लाई प्रभावित हुई है। हालाकि निगम लोगों की समस्या से अवगत है और 21 नवंबर से पुनः पानी की सप्लाई शुरु की जा सकेगी जिससे की लोगों को राहत मिल सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026