---Advertisement---

Ghaziabad News:राक्षस बने बेटा-बहू, बूढ़े मां-बाप को चाकू से काटा, रुह कंपा रही कहानी

Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बेटे ने अपने माता-पिता पर आधी रात को हमला कर दिया। जिसके बाद वो गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचाई हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2026 12:33 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बेटे ने अपनी  मां के साथ मिलकर बूढ़े माता-पिता पर चाकू से आधी रात को हमला कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वरदात से पहले बूढ़े माता-पिता नजदीकी पुलिस स्टेशन बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज कराने गए थे। लेकिन जब वो वापस लौटे तो बेटे ने माता-पिता को खौफनाक सजा दी। ये दिल दहला देने वाली घटना गाजियाबाद के मोदीनगर की है। बूढ़े दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है।

घर नहीं किया नाम तो बेटा बना जान का दुश्मन

मोदीनगर के गोविंगपुरी कॉलोनी में इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है। यहां पर 70 साल के रमाशंकर और उनकी बीवी सुशीला देवी पर बेटे मनोज और बहू किरण ने चाकू से हमला सोमवार की आधी रात को किया है।

सोमवार को बूढ़े माता-पिता मोदी नगर थाने में शिकायत करने गए थे। जिसके बाद आधी रात को बेटे अपने माता-पिता पर चाकू से हमला कर दिया। देर रात घर से आती चीखों को सुनकर जब पड़ोसी आए तो मनोज अपने माता-पिता को चाकू से मार रहा है। लोगों को देखकर वो भाग गया। जिसके बाद मेरठ के निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है। बेटे ने माता-पिता को सिर्फ इसलिए बेरहमी से मरा है क्योंकि वो घर अपने नाम कराना चाहता है लेकिन दंपति ने साफ तौर पर मना किया हुआ है। इसी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

Ghaziabad News पर पुलिस का एक्शन

हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार ,   उत्तर प्रदेश  पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसीपी का कहना है कि, आरोपी फरार है। इसीलिए उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस अधिकारी भास्कर वर्मा ने बताया कि, अभी तक मामले की तहरीर नहीं आयी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

कल का मौसम 15 April 2026

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 14, 2026