---Advertisement---

Gonda News: पारिवारिक कलह से परेशान BLO ने गोंडा में खाया विषाक्त पदार्थ, हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर

Gonda News: पारिवारिक कलह से परेशान एक सहायक अध्यापक के विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी सामने आ रही है। सहायक अध्यापक का नाम विपिन यादव है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 25, 2025 5:29 अपराह्न

Gonda News
Follow Us
---Advertisement---

Gonda News: पारिवारिक कलह से परेशान एक सहायक अध्यापक के विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी सामने आ रही है। सहायक अध्यापक का नाम विपिन यादव है।मूलत: जौनपुर के निवासी विपिन यादव जनपद गोंडा के विधानसभा क्षेत्र मनकापुर के बूथ संख्या 326 पर बीएलओ के रूप में तैनात था। जबकि प्राथमिक विद्यालय जैतपुर, नवाबगंज में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत था। विपिन यादव ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना आज सुबह 25 नवंबर की है।

गोंडा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

जानकारी के अनुसार विषाक्त पदार्थ खाने के बाद विपिन यादव को दोपहर करीब 10:30 बजे स्थानीय गोनार्द हॉस्पिटल, नवाबगंज ले जाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत ठीक नहीं हुई तो उसे गोंडा के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया।

सहायक अध्यापक पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था

सहायक अध्यापक विपिन यादव की हालत नाजुक बताई जा रहे है। सहायक अध्यापक के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं। प्रारम्भिक जांच में यह पता चला है कि सहायक अध्यापक पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहायक अध्यापक के परिवार, करीबी और रिश्तेदारों से बातचीत की जा रही है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026