---Advertisement---

Greater Noida News: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब बिना बिचौलिया के मिल रहे सस्ते फ्लैट, यमुना एक्सप्रेस-वे और फिल्म सिटी के नजदीक खरीदें आशियाना

Greater Noida News: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब ग्रेटर नोएडा में किफायती कीमत पर फ्लैट्स खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके लिए इच्छुल लोग ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 2, 2025 4:34 अपराह्न

Greater Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Greater Noida News: अगर आप भी किफायती कीमत पर दिल्ली -एनसीआर में घर ढूंढ रहे हैं तो इससे अच्छी खबर शायद ही कोई दूसरी आपको मिलेगी। क्योंकि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन 1 ए में एक बड़ी सोसाइटी बनी है। यहां पर 345 फ्लैट खाली पड़े हैं। ये फ्लैट यूपी की सबसे प्राइम लोकेशन पर हैं। जिन्हें बिना किसी बिचौलिए यानी की ऑन लाइन नीलामी से खरीदा जा सकता है। इन फ्लैट्स की कीमत 50 लाख से लेकर 72 लाख के आस-पास है। ग्रेटर नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी इन फ्लैट्स को खरीदने का अवसर दे रही है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन 1 ए में खरीदें सस्ते में फ्लैट

ये फ्लैट रेडी टू मूव हैं, जिन्हें खरीदने के बाद तुरंत की रहने का मौका मिल रहा है। क्योंकि इन फ्लैट को सीधे ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकारण बेच रहा है, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की धांधली नहीं हैं। इसके साथ ही बिल्डर्स के द्वारा बेचे जाने वाले फ्लैट्स से इसकी कीमत कम है। इसके साथी एनओसी और भूमि विवाद जैसे अवरोधों से भी बचे रहेंग। खबरों की मानें तो ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण इनकी नीलामी अपनी ऑन लाइन वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर करेगा। इच्छुक लोग यहां से सीधे नीलामी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन फ्लैट की कीमत 50 से 70 लाख के आस-पास है।

ओमिक्रॉन-1 A सोसाइटी की प्राइम लोकेशन देगी फायदा

ओमिक्रॉन-1 A सोसाइटी की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। यहां से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेट्रो, यमुना एक्सप्रेस वे, फिल्म सिटी, स्कूल , कॉलेज, मॉल और यूनिवर्सिटी जैसी बेहद महत्वपूर्ण जगह बेहद नजदीक हैं। इसी लिए इस लोकेशन पर निवेश करके आवेदक को सिर्फ फायदा ही होगा। क्योंकि यहां की कीमत लगातार बढ़ेगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026