---Advertisement---

Gufran Encounter: UP STF की टीम ने किया एक और एनकाउंटर, सवा लाख का इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी गुफरान हुआ ढेर 

Gufran Encounter: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसी भी कुख्यात अपराधी को बख्शने के मूड में नहीं नजर आ रही है। ऐसे में UP STF की टीम को कुख्यात अपराधियों को मार गिराने के लिए खुली छूट दे दी गयी है। बाबा एक तरफ माफियाओं के घरों और सम्पत्तियों पर बुलडोजर चला रहे हैं तो ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 27, 2023 1:34 अपराह्न

Gufran Encounter
Follow Us
---Advertisement---

Gufran Encounter: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसी भी कुख्यात अपराधी को बख्शने के मूड में नहीं नजर आ रही है। ऐसे में UP STF की टीम को कुख्यात अपराधियों को मार गिराने के लिए खुली छूट दे दी गयी है। बाबा एक तरफ माफियाओं के घरों और सम्पत्तियों पर बुलडोजर चला रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस और UP STF की टीम गैंगस्टरों और अपराधियों के लिए काल साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ किसी भी सूरत में शांति बहाल करना चाहते है। शायद इसलिए ही उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर पर  एनकाउंटर हुए जा रहे है। खबर मिली ऐसा ही एक एनकाउंटर आज सुबह (मंगलवार) को UP STF की टीम द्वारा किया गया है। जिसमे प्रतापगढ़ का कुख्यात अपराधी Gufran की मुठभेड़ में Encounter कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Delhi News: 4 दबंगों की लूट ने दिल्ली में मचाया कोहराम, सनसनीखेज वारदात का CCTV फुटेज आते ही CM केजरीवाल ने मांगा LG से…

प्रतापगढ़ का शातिर बदमाश गुफरान हुआ ढेर 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश का कुख्यात अपराधी गुफरान पर हत्या, लूट, किडनैपिंग, वसूली जैसे कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज है। जिसके चलते उत्तर-प्रदेश पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने इसके खिलाफ वारंट भी जारी किया था, जिसमें पुलिस ने उसे धर-दबोचने के के लिए “सवा लाख रुपए” (125000) का इनाम भी रखा था। बताया जा रहा है इस कुख्यात अपराधी के ऊपर 13 मामले दर्ज थे। ऐसे में अब उसका एनकाउंटर कौशाम्बी जिले मंझनपुर इलाके में आज सुबह कर दिया गया है। STF की टीम ने इसके लिए जाल भी बिछा राखी थी। खबरों की माने तो मुठभेड़ में गुफरान ने कई राउंड फायरिंग किया था, इसी दौरान मुठभेड़ में UP STF ने उसे मार गिराया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कौशाम्बी के अधिकारी ने दी जानकारी

बता दें कि UP कौशाम्बी जिले के SP बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुख्यात अपराधी Encounter गुफरान का  है। वहीं ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि भी कर दी “#UPSTF 27-06-2023 को 5:00 बजे डीएसपी डीके शाही एस0टी0एफ0 HQ टीम के साथ जनपद कौशांबी में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, जिसे डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान कुख्यात अपराधी गुफरान निवासी थाना कोतवाली नगर ,प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।@Uppolice”


ये भी पढ़ें: Air India की Flight में यात्री ने खुलेआम किया शौच और पेशाब, दिल्ली IGI…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026