CM Yogi Adityanath: रामनवमी के पावन पर्व पर सीएम योगी गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में लोगों से मुलाकात की। मुलाकात कार्यक्रम के बीच पांच वर्षीय एक नन्ही बच्ची ने बुलडोजर बाबा को तोहफे में बुलडोजर भेंट किया। छोटी बच्ची की मासूमियत देख सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुराते नजर आए। गोरक्षनाथ मंदिर परिसर से आया वायरल वीडियो अब सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर छोटी बच्ची की मासूमियत वायरल है। इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बच्ची की मासूमियत देख मुस्कुराए CM Yogi Adityanath
गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से एक नन्ही मेहमान ने मुलाकात की।
यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है,
यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है…आज @GorakhnathMndr परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया। pic.twitter.com/TEZbunWL6P
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 27, 2026
कानपुर की रहने वाली पांच वर्षीय यशस्वीनी ने सीएम योगी को तोहफे में बुलडोजर भेंट किया। इस खास तोहफे को देख मुख्यमंत्री भी मुस्कुराते नजर आए। उन्होंने सहर्ष बच्ची का तोहफा स्वीकार किया और फिर बुलडोजर खिलौना उसे लौटा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्ची को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स इस वायरल वीडियो को देख जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का भाव विभोर होना भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।
मासूम बच्ची को मुख्यमंत्री की खास सलाह!
गोरक्षनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची मासूम बच्ची को मुख्यमंत्री ने खास सलाह दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्ची के हाथ से बुलडोजर तोहफा स्वीकार कर लिया।
VIDEO | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Five-year-old Yashasvini from Kanpur gifted a toy bulldozer to CM Yogi Adityanath during his morning walk at Gorakhnath Temple.
The child says, “Yogi ji gave me chocolate and I gifted him a bulldozer. But he returned it to me and told me to… pic.twitter.com/aJVA61S4Hd
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
मुख्यमंत्री ने आगे बच्ची को पढ़ाई में ध्यान देने की सलाह दी है। यशस्वीनी ने बताया कि “योगी जी ने मुझे चॉकलेट दी और मैंने उन्हें बुलडोजर उपहार में दिया। लेकिन उन्होंने मुझे वह लौटा दिया और कहा कि अच्छे से पढ़ाई करो और बुलडोजर से खेलो।” सीएम योगी आदित्यनाथ का ये अंदाज खूब सुर्खियों में है और यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
