---Advertisement---

कल का मौसम 22 August 2026: दिल्ली में तेज तूफान का अलर्ट, तो बिहार, उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश बनी जी का जंजाल, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 22 August 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम पूरी तरह से खराब हो चुका है। कई जगहों पर बाढ़ का संकट गहरा चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 21, 2026 6:27 अपराह्न

कल का मौसम 22 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 August 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम पूरी तरह से खराब हो चुका है। मैदानी इलाकों की बात करें तो यूपी, बिहार में तो बाढ़ का संकट गहराने लगा है। बनारस और प्रयागराज के घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गए है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। एमपी में भी कई जिलों में तेज बारिश काअलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो यहां भी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण 22 अगस्त, 2026 को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 22 August 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली में तेज तूफान का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राजधानी में झमाझम बारिश के साथ तेज तूफान चलने की संभावना है। विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश – रात के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश साथ ही तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

विभाग के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक, पूसा, पालम, सफदरजंग, पीतमपुरा, कुतुब मीनार, राजघाट समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से बिगड़े हालात

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रयागराज समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण नदी किनारे बसे इलाकों में चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 22 अगस्त को भी कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

बिहार में भी आफत बनी बारिश

बिहार में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में भी खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026