---Advertisement---

‘ॐ का टैटू हटाकर मुस्लिम बनो, तभी निकाह..,’ सरताज ने हिंदू लड़की के साथ खेला Love Jihad का खेल, शादी का झांसा देकर किया गंदा काम

Kanpur Love Jihad एक ऐसा प्रकरण है जिसने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मुस्लिम युवक सरताज ने लव जिहाद को अंजाम देते हुए पहले हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर गंदा काम किया। पुलिस पीड़िता के आरोप के आधार पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई को रफ्तार दे रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2025 1:36 अपराह्न

Kanpur Love Jihad
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Love Jihad: हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर अश्लील कृत्य करने का काम किस कदर चला है इसकी एक बानगी कानपुर से सामने आई है। कानपुर लव जिहाद केस में सोनू उर्फ सरताज ने किस कदर एक हिंदू लड़की को प्यार के जाल में फंसाकर गंदा खेल खेला है। इसकी खबर चहुंओर चर्चा का विषय बन गई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर शादी का झांसा देकर गंदा काम करने वाले सरताज के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस Kanpur Love Jihad केस की जांच में जुट गई है। पीड़िता की मानें तो जब उसने सरताज से शादी की बात कही, तो उसने पहले हाथ से ॐ का निशान हटाने की बात कही। बकौल पीड़िता सरताज ने कहा कि पहले ॐ का टैटू हटाकर मुस्लिम बनो, तभी निकाह करूंगा। इस प्रकरण ने कानपुर के साथ समूचे यूपी में चर्चा का नया दौर छेड़ दिया है।

सरताज ने हिंदू लड़की के साथ खेला गंदा खेल, Kanpur Love Jihad

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने पूरे शहर को चर्चा का एक नया विषय दे दिया है। खबरों के मुताबिक सोनू उर्फ सरताज ने पहले प्रेम जाल बिछाकर हिंदू लड़की को फंसाया। फिर उसे शादी का झांसा दिया और पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। कानपुर लव जिहाद केस ने सोचने पर मजबूर कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि यौन उत्पीड़न करने के बाद सरताज ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की अक्ल तब खुली जब उसके हाथ से ॐ का टैटू हटाकर मुस्लिम बनने की बात कही गई। Kanpur Love Jihad केस को अंजाम देने वाले सरताज ने पीड़िता को यहां तक धमकी दे दी कि या तो निकाह करो, या तबाह हो जाओ। इस पूरे प्रकरण ने लोगों को झकझोर दिया है और सतर्कता बरतने को मजबूर किया है।

पुलिस ने लिया कानपुर लव जिहाद केस का संज्ञान

पीड़िता की शिकायत के आधार पर कानपुर के नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। Kanpur Love Jihad केस को लेकर एडीसीपी योगेश कुमार ने अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सरताज बाबूपुरवा का रहने वाला है जिसकी खोज के लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कानपुर लव जिहाद केस का मामला सुलझाया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026