---Advertisement---

Lucknow News: ‘हेल्लो डायल 112 आपकी क्या मदद कर सकता है’, ये बोलने वाली महिला कर्मचारी सड़कों पर उतरने को क्यों हुई मजबूर?

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में डायल 112 में कार्यरत मरहिलाओं ने प्रदर्शन किया है। इनकी मांग है कि पुलिस कन्ट्रोल रूम-112 में कार्यरत महिला कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए और साथ ही सभी को नियुक्ति पत्र भी दिया जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2023 1:24 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में डायल 112 में कार्यरत मरहिलाओं ने प्रदर्शन किया है। इनकी मांग है कि पुलिस कन्ट्रोल रूम-112 में कार्यरत महिला कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए और साथ ही सभी को नियुक्ति पत्र भी दिया जाए। इसके अलावा डायल 112 के लिए काम करने वाली महिला कर्मचारियों का ये भी आरोप है कि अब सरकार ने नई कंपनी को इसका ठेका दिया है जो उनकी जगह नई भर्तियां कर रही हैं। इस प्रदर्शन के बीच डायल 112 का आधिकारिक बयान सामने आया है और कहा गया है कि यूपी 112 की सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित की जा रही हैं।

इन मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन

यूपी की राजधानी लखनऊ में शहीद पथ के पास स्थित पुलिस कन्ट्रोल रूम-112 मुख्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी आज अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि ये वहीं कर्मचारी हैं जो आपात की स्थिति में लोगों द्वारा फोन करने पर उनसे पूछती हैं कि डायल 112 आपकी क्या मदद कर सकता है। कर्मचारियों की मांग है कि उनके सैलरी में इजाफा किया जाए। इसके अलावा सभी संविदा पर कार्यरत महिलाओं को नियुक्ति पत्र भी दिया जाए।

डायल 112 के लिए कार्यरत महिला कर्मचारियों ने ये भी आरोप लगाया है कि अब इसका ठेका नई कंपनी को दिया जा रहा है जो उनकी जगह नई भर्तियां कर रही है।

देर रात तक चला प्रदर्शन

लखनऊ में डायल 112 के लिए कार्यरत महिलाओं का प्रदर्शन सोमवार देर रात तक चला। इसके बाद से स्थिति को देखते हुए पीएसी बल की तैनाती भी की गई। अपनी विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे धक्का-मुक्की भी की। खबर है कि महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद से डायल 112 की सेवाओं को संचालित करने के लिए कुछ महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

डायल 112 के आधिकारिक हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है कि यूपी 112 की सवाएं बिना किसी रुकावट के संचालित की जा रही हैं। वहीं ये जानकारी भी दी गई है कि प्रदर्शन कर रहे सभी संवाद अधिकारियों को 31 अक्‍टूबर तक का वेतन तत्‍कालीन सेवा प्रदाता द्वारा दिया जा चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026