---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ में सस्ते घर खरीदने का आखिरी मौका! LDA दे रहा है 2.5 लाख रूपये तक की भारी छूट; जानें अंतिम तारीख, समय वा अन्य डिटेल

Lucknow News: आप भी लखनऊ के प्राइम लोकेशन में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 5, 2025 5:44 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ के प्राइम लोकेशन में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है, दरअसल LDA यानि ( Lucknow Development Authority) लखनऊ के कई जगहों पर सस्ते दामों में फ्लैट दे रही है। वहीं फ्लैटों पर प्राधिकरण करीब 2.5 लाख रूपये तक की छूट मिल रही है, वहीं यह ऑफर केवल 7 अप्रैल 2025 के लिए ही है। जिसकी जानकारी खुद Lucknow Development Authority ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

लखनऊ में सस्ते घर खरीदने का आखिरी मौका – Lucknow News

LDA द्वारा दी जानकारी के अनुसार लखनऊ (Lucknow News) के गोमतीनगर- पारिजात, पंचशील, नेहरू एंक्लेव, जानकीपुरम- सृष्टि, सरगम, प्रियदर्शिनी, सृजन, अलीगंज- अनुभूति, कानपुर रोड – दीपशिखा, भरनी, फाल्गुनी, सीजी सिटी – स्वाति, देवपुर पारा – कबीर नगर देवपुर पारा, शारदा नगर – रश्मिलोक,

ऐशबाग- ऐशबाग हाईट्स जैसे जगहों के प्राइम लोकेशन पर 1BHK, 2BHK तथा 3BHK फ्लैट उपलब्ध करा रही है। वहीं अगर फ्लैट की कीमत की बात करें तो 22 लाख रूपये से लेकर 1 करोड़ रूपये तक है।

7 अप्रैल 2025 तक मिलेगा विशेष ऑफर

बता दें कि LDA की तरफ से 22 लाख से 50 लाख तक के फ्लैटों पर 1 लाख की छूट मिल रही है। तो वहीं 50 लाख से 75 लाख तक के फ्लैटों पर 1.5 लाख रूपये तक की छूट मिल रही है। वहीं 75 लाख से अधिक के फ्लैटों पर 2.5 लाख की छूट मिल रही है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी 25% एवं सामान्य नागरिक 35% भुगतान पर पाएँ तुरंत कब्जा कर सकते है। आवंटन के 45 से 90 दिनों के भीतर पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6% से 3% तक की छूट मिल रही है (Lucknow News)। इसके अलावा सम्पत्तियों एवं पंजीकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए डायल करें (टोल फ्री नंबर) 1800-1800-5000 (सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) एवं विजिट कर सते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026