---Advertisement---

सुब्रत रॉय की मौत के बाद ग्रुप को बड़ा झटका! 30 दिनों के अंदर बिका Sahara अस्पताल, जानें डील से जुड़ी पूरी खबर

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित आलीशान सहारा अस्पताल के बिकने की खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी के गोमती नगर में 27 एकड़ भूमि में फैले इस अस्पताल को मैक्स हेल्थकेयर ने 940 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 9, 2023 12:19 अपराह्न

Lucknow News:
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित आलीशान सहारा अस्पताल के बिकने की खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी के गोमती नगर में 27 एकड़ भूमि में फैले इस अस्पताल को मैक्स हेल्थकेयर ने 940 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसकी जानकारी मैक्स हेल्थकेयर की ओर से दी गई और बताया गया कि सहारा अस्पताल के 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के समझौते पर हस्ताक्षर कर लिया गया है। बता दें कि ये डील सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय के मौत के 30 दिनों के अंदर हुई है। ऐसे में सहारा अस्पताल का बिकना ग्रुप के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है। सुब्रत रॉय की मौत 14 नवंबर को हुई थी।

बिक गई 17 मंजिला इमारत

लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित सहारा ग्रुप के सहारा हॉस्पिटल के बिकने की खबर सामने आई है। बता दें कि ये अस्पताल 9 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है और इस 17 मंजिला इमारत की भव्यता देखते बनती है। सहारा हॉस्पिटल में 550 बेड हैं जहां विभिन्न गंभीर बिमारीयों का इलाज किया जाता है। इसमें मुख्य रुप से गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और डायग्नोस्टिक सुविधाओं जैसी कई स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा सहारा अस्पताल परिसर में ही एक नर्सिंग कॉलेज का संचालन भी किया जाता है जहां छात्राएं मेडिकल से जुड़ी जानकारी हासिल कर पाती है। मैक्स हेल्थकेयर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सहारा को खरीदने की डील 940 करोड़ रुपये में पूरी हुई है।

लाखों मरीजों का होता है इलाज

लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित सहारा अस्पताल को यूपी के साथ उत्तर भारत के अन्य हिस्सों का प्रमुख अस्पताल माना जाता है। यूपी के पूर्वांचल के साथ बिहार झारखंड के कई हिस्सों से भी मरीज इलाज के लिए इस अस्पताल में आते हैं। आंकड़ो की मानें तो सहारा अस्पताल में सलाना 2 लाख से ज्यादा मरीजों की इलाज की जाती है।

नवंबर में हुई थी ‘सहारा श्री’ की मौत

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रक रॉय ‘सहारा श्री’ की मौत 14 नवंबर 2023 को मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुई थी। सुब्रत रॉय लंबे अरसों से बिमार चल रहे थे। मुंबई में मौते होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ के बैकुंठ धाम में लाया गया जहां उनका अंतिम सस्कार हुआ। उनके अंतिम संस्कार में राजनीतिक हस्तियों के साथ उद्योग जगत के कई सितारों ने भी शिरकत की थी। दावा किया जा रहा है कि सहारा श्री के मौत के बाद समूह वित्तिय समस्याओं से जूझ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026