Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ में अचानक से नीला ड्रम चर्चा का विषय बन गया। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि बीते 20 फरवरी को एक छात्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने पिता के कई टुकड़े किए और उसे घर के अंदर एक नीले ड्रम में छुपा दिया। ‘India Today’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के आरोपी छात्र ने पढ़ाई के प्रेशर में आकर यह खतरनाक कदम उठाया और घर वालों से झूठ बोला कि पिता ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में एक खौफ का माहौल बन गया है।
Lucknow News: कई दिनों से चला आ रहा झगड़ा और आरोपी ने ले ली पिता की जान
रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी छात्र के पिता अक्सर उस पर नीट यानी मेडिकल एट्रेंस की तैयारी करने के लिए दबाव डाल रहे थे। इस वजह से बेटे और पिता में आए दिन बहस होती थी। बीते 20 फरवरी को दोनों के बीच हुआ झगड़ा काफी जोरदार हो गया। ऐसे में बेटे ने गुस्से में आकर पिता को गोली मार दी। पिता की हत्या के बाद उसने बॉडी कई टुकड़े किए एक नीले ड्रम में भर दिए। यह पूरी वारदात के समय आरोपी की बहन भी मौजूद थी, ऐसे में आरोपी ने अपनी बहन को चुप रहने की धमकी दी। आरोपी छात्र बीकॉम का छात्र था, उसने बायोलॉजी से 12वीं पास की थी। वह अपने पिता और बहन के साथ रहता था। आरोपी की मां की 2018 में मौत हो गई थी।
लखनऊ के ताजा कांड ने याद दिलाया मेरठ का ब्लू ड्रम मर्डर केस
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने पिता को मारने के बाद बॉडी को तीसरी मंजिल से पहले फ्लोर पर लाया। इसके बाद बॉडी के कुछ टुकड़ों को सदारोना गांव में फेंक दिए। जबकि कई टुकड़ों को नीले ड्रम में रखकर घर पर ही छुपा दिया। इसके बाद आरोपी ने बॉडी को तीसरी मंज़िल से नीचे ग्राउंड फ़्लोर पर एक खाली कमरे में ले जाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसने बॉडी के टुकड़े किए, कुछ हिस्से सदारोना गांव के पास फेंक दिए और बाकी हिस्से घर में रखे एक ड्रम में छिपा दिए। बॉडी के कुछ हिस्से ग्राउंड फ़्लोर से भी मिले।
वहीं, पुलिस को छानबीन के बाद आरोपी के घर से ही एक नीला ड्रम मिला। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कई धाराओं के साथ केस दर्ज करके आगे की तहकीकात तेज कर दी है। लखनऊ के इस कांड ने लोगों को एक बार फिर मेरठ के नीले ड्रम कांड की याद दिला दी। मार्च 2025 में मुस्कान रस्तोगी नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करके उसकी बॉडी के कई टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद उसे एक नीले ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था।
