Lucknow News: मुहर्रम की जुलूस के लिए लखनऊ पुलिस ने तैयार किया प्लान, ड्रोन से होगी निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था बदली

Muharram in Lucknow

Muharram in Lucknow

Lucknow News: मुहर्रम की शाही जुलूस को लेकर लखनऊ पुलिस ने पूरी तैयार कर ली है। शाही जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जुलूस वाले रास्ते में जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।

ड्रोन से होगी निगरानी

जुलूस के दौरान पुलिस ने ड्रोन से निगरानी करने का फैसला लिया है। इसके लिए संबंधित पुलिस स्टेशनों को ड्रोन भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को भी पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शहर को 49 जोन में बांटा

जेसीपी कानून एवं व्यवस्था उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताय कि मुहर्रम की शाही जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सारे इंतजाम कर लिए हैं। मुहर्रम के मद्देनजर शहर को 49 जोन और 109 सेक्टर में बांटा गया है।

उन्होंने कहा कि हर जोन और सेक्टर के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए, नहीं तो संबंधित अधिकारी पर एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस ने डायवर्ट किया रूट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version