---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब! हजारों बसें, ठहरने, नास्ता समेत भक्तों के लिए ये प्रबंध कर रहा शासन

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज की धरती दुनिया के एतिहासिक धार्मिक समागम महाकुंभ का साक्ष्य बन रही है। इस दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं। 14 जनवरी को पहले शाही स्नान के बाद अब दूसरे शाही स्नान यानी मौनी अमावस्या (29 जनवरी) का इंतजार है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 27, 2025 12:06 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज की धरती दुनिया के एतिहासिक धार्मिक समागम महाकुंभ का साक्ष्य बन रही है। इस दौरान करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं। 14 जनवरी को पहले शाही स्नान के बाद अब दूसरे शाही स्नान यानी मौनी अमावस्या (29 जनवरी) का इंतजार है। महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या पर आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा और करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाएंगे। आश्चर्यजनक है कि प्रयागराज में न तो ठंड और न ही भीषण कोहरे का असर भक्तों के उत्साह पर है। मलंग और भक्तिमय अवस्था में श्रद्धालु Maha Kumbh 2025 आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। Mauni Amavasya को देखते हुए योगी सरकार ने हजारों अतिरिक्त बसें, श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई ठहरने और नास्ते समेत अन्य सुविधाओं का प्रबंध भी किया है। आइए हम आपको योगी सरकार की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Maha Kumbh 2025 मौनी अमावस्या के लिए योगी सरकार का खास इंतजाम

यूपी सरकार ने Mauni Amavasya को ध्यान में रखते हुए 1000 अतिरिक्त बसों के संचालन को मंजूरी दी है। इससे महाकुंभ 2025 में संचालित होने वाली बसों की संख्या 8000 तक पहुंच गई है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार और बसों के संचालन की बात भी कही गई है। शासन की ओर से निर्देश जारी कर कहा गया है कि प्रयागराज में बने 9 अस्थाई बस स्टेशनों पर यात्रियों के ठहरने व उनके लिए नास्ते (चाय) आदि का प्रबंध किया जाए। अस्थाई बस स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम किया जाए ताकि, उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

प्रयागराज में Mauni Amavasya पर उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब

त्रिवेणी संगम घाट से लेकर महाकुंभ मेला परिसर के विभिन्न सेक्टरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ने वाला है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड, MP, छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लोग Maha Kumbh 2025 जा रहे हैं। इसकी खास वजह है मौनी अमावस्या (29 जनवरी) पर होने वाला पवित्र स्नान। यूपी शासन की ओर से आसार जताए जा रहे हैं कि Mauni Amavasya पर 6 करोड़ से ज्यादा लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। यही वजह है कि शासन की ओर से महाकुंभ 2025 में चौंकस इंतजाम किए जा रहे हैं।

महाकुंभ 2025 आयोजन का हिस्सा बनेंगे गृह मंत्री Amit Shah

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य समेत अन्य नेताओं ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया है। अमित शाह आज Maha Kumbh 2025 आयोजन का हिस्सा बनेंगे और पवित्र संगम स्नान कर साधु-संतो से आशीर्वाद लेंगे। उनके एक्स हैंडल से भी पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूँ।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026