---Advertisement---

Meerut News: ‘फांसी दो…’ पति की कातिल महिला की काली करतूतों का खुद माता-पिता ने किया पर्दाफाश! देखें आशिक को भी कैसे लिया आड़े हाथ

Meerut News: मुस्कान रस्तोगी नाम की मेराठ की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। इस मामले में पैरेंट्स ने अपनी बेटी के लिए फांसी की मांग की है। आइए जानते हैं क्या कहा पेरेंट्स ने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 19, 2025 4:45 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जहां एक महिला अपने ही पति की कातिल बन गई जो उसे बेपनाह मोहब्बत करता था। चौंकाने वाली बात यह है कि कभी लव मैरिज करने वाली मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के लिए की। ऐसे में आरोपी के पैरंट्स ने फांसी की सजा की मांग की। अपनी ही बेटी के खिलाफ जाकर पैरेंट्स ने पर्दाफाश किया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर आरोपी मुस्कान के पेरेंट्स द्वारा दिए गए बयान चर्चा में है। आइए जानते हैं बेटी और उसके आशिक को लेकर क्या कह रहे हैं मुस्कान के पेरेंट्स।

शादी के बाद से ही अलग रहते थे Merchant Navy Officer Saurabh Rajput और Muskan Rastogi

एनडीटीवी के साथ बातचीत में मुस्कान के पेरेंट्स ने कई खुलासे किए हैं। Merchant Navy के साथ बेटी के रिश्ते पर भी बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने बताया कि “शादी के बाद पति सौरभ और मुस्कान अलग-अलग रहते थे क्योंकि उसकी ससुराल में नहीं बनी। एक साल ससुराल में रहने के बाद। सौरभ ब्लाइंड लव करता था लड़की ही हमारी बदतमीज थी। इस दौरान मुस्कान की मां कहती है कि हम चाहते हैं कि सजा मिले तभी तो हमने उसे गिरफ्तार करवाया। बच्चे को न्याय मिलना चाहिए जिसने उसके लिए अपने मां-बाप को दाव पर लगा दिया उस बच्चे के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है।”

Muskan Rastogi के लिए मां-बाप ने की फांसी की मांग

मुस्कान के मां-बाप कहते हैं कि “फांसी दो उसे जीने का हक नहीं है। ऐसे इंसान को जीने का हक नहीं है।” वे कहते हैं कि “जब वे अलग रहते थे सौरभ उनका सपोर्ट करते थे। हमने कई बार इस बारे में बातचीत भी की। जब एक समय पर मुस्कान का वजन 10 किलो तक कम हो गया था तब हमें लगा कि शायद सौरभ से दूर रहने की वजह से वह परेशान है लेकिन बाद में हमें पता चला कि बदतमीज साहिल उसे नशे करवाता है।”

जानिए कैसे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या

दरअसल मुस्कान रस्तोगी ने इस जघन्य अपराध को प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अंजाम दी। अपने पति मर्चेंट नेवी Saurabh Rajput को पहले खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर उसके बाद चाकू से गोंदकर उसकी हत्या कर दी। लगभग 15 टुकड़े में शव काटा गया और उसे प्लास्टिक के ड्रम में चुनवा दिया गया। कोई भी सबूत जिंदा ना रह सके इसलिए सीमेंट से इसे सील कर दिया गया लेकिन कहते हैं कानून की हाथ लंबी होती है और ऐसे में मुस्कान रस्तोगी और उसके आशिक की घिनौनी कृत्य छुप नहीं सकी और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस तरह हुई Muskan Rastogi की गिरफ्तारी

दरअसल मुस्कान रस्तोगी पर अपने आशिक का भूत कुछ इस कदर सवार था कि अपने पति सौरभ कुमार जो अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से वापस लौटा थे उन्हें मौत के घाट उतार गई। प्रेमी के साथ घूमने के लिए मनाली रवाना हुई। इस दौरान अपनी 5 साल की बेटी की भी वह परवाह नहीं की लेकिन कहते हैं सच कभी नहीं छुपता और ऐसे में जब मुस्कान ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। तब खुद उसकी मां ने पुलिस को इसकी सूचना दी और अब आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला पुलिस की गिरफ्त में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026