---Advertisement---

Meerut News: CCSU में इन मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, विश्विद्यालय प्रशासन पर लगे ये गंभीर आरोप

Meerut News: मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर प्रदर्शन शुरू किया है। चुनाव की बहाली के लिए छात्र बीते रात विश्वविद्यालय परसिर में पहुंचे और बढ़ती सर्दी में भी प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2023 1:31 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर प्रदर्शन शुरू किया है। चुनाव की बहाली के लिए छात्र बीते रात विश्वविद्यालय परसिर में पहुंचे और बढ़ती सर्दी में भी प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि सूबे के प्रशासन और शासन की ओर से छात्र संघ चुनाव के लिए हरी झंडी दी जा चुकी है। हालाकि विश्वविद्यालय (विवि) प्रशासन अपनी मनमानी पर अड़ा है और छात्र संघ चुनाव के बीच अड़ंगा डाल रहा है।

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग

देश-प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनाव संपन्न कराए जाते हैं और छात्रों का नेतृत्व चुने हुए छात्र प्रतिनिधियों को दिया जाता है। हालाकि इन दिनों इस पर विराम लगा पड़ा है। कहते हैं यहीं छात्र संघ के चुनाव राजनीति की नर्सरी होती हैं जहां से सीखते हुए नेता अपने कदम आगे बढ़ाने के साथ लोकतंत्र को और सशक्त कर सकते हैं। मेरठ के सीसीएसयू में भी छात्र नेता इसी क्रम में चुनाव बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक विवि प्रशासन हमारी मांगो को पूरा नहीं करता तब तक प्रदर्शन का ये क्रम जारी रहेगा। वहीं छात्र नेताओं का ये भी कहना है कि अब चुनाव बहाली की मांग को लेकर व्यापक स्तर से छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है। ऐसे में जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती तब तक प्रदर्शन का क्रम जारी रहेगा।

विवि प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

मेरठ के सीसीएसयू में छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर प्रदर्शन का क्रम जारी है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि सूबे के शासन और प्रशासन की ओर से चुनाव करने की अनुमति दे दी गई है लेकिव विवि प्रशासन अपनी मनमानी से चुनाव नहीं करा रहा। इसको लेकर बार-बार प्रदर्शन किया जाता है लेकिन विवि प्रशासन की ओर से कोई ठोस जवाब भी नहीं आता है। छात्रों का कहना है कि जब तक विवि प्रशासन सामने आकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं देता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 29, 2026

कल का मौसम 29 May 2026

मई 28, 2026

Noida International Airport

मई 28, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 28, 2026