---Advertisement---

Meerut News: कौन है 30 लड़कों की अस्मत लूटने वाला अजीत चौहान? वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Meerut News: लड़कों के साथ गंदा काम करने वाले अजीत चौहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 27, 2024 5:53 अपराह्न

meerut news
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर अजीत चौहान नाम के लड़के पर 30 लड़कों के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है।ये घटना मैनापुठी गांव की है। युवक पर आरोप है कि, वह गांव के लड़कों को बुलाता था और फिर उनके साथ गलत काम करके उनकी वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया करता था। अजीत चौहान पर ये भी आरोप है कि, वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और लोगों से पैसे वसूलता था। इस घटना का खुलासा भी कुकर्म की वीडियो के वायरल होने से ही हुआ है।

लड़कों से कुकर्म करने वाला अजीत चौहान पुलिस के हत्थे चढ़ा

घटना की जानकारी Sachin Gupta नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर की है, जिसमें आरोपी के फोटो के साथ कैप्शन देते हुए घटनाक्रम के बारे में ये लिखा है कि, “ये है अजीत चौहान। गांव के 30 से ज्यादा लड़कों से इसने शारीरिक संबंध बनाए। CCTV कैमरे में पोर्नोग्राफी रिकॉर्ड की। फिर वो वीडियो भेजकर उन लड़कों को ब्लैकमेल किया, पैसे मांगे। आज अजीत चौहान गिरफ्तार हुआ। अभी तक 6 पीड़ित, पुलिस के सामने आए। इसमें 5 नाबालिग हैं।
📍मेरठ, उत्तर प्रदेश”

कौन है Meerut का आरोपी अजीत चौहान?

आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। अजीत चौहान मैनापुठी गांव का ही रहने वाला है। आरोपी किराने की दुकान चलाता है। अजीत के घर में 70 साल की मां और मंदबुद्धि पत्नी है। अजीत ने अपने घर में एक अलग से प्राइवेट रुम बनाया हुआ है, जहां पर वह लड़कों का कुकर्म किया करता था,इस कमरे में CCTV कैमरा लगा हुआ है।

इस कैमरे में वह अश्लील वीडियो को रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया करता था। इसके लिए वह लोगों से मोटी रकम भी वसूलता था। अजीत पिछले 7 महीनों से ये कर रहा था। लेकिन जब उसे पैसे मिलना बंद हो गए तो उसने पहले तो लड़को को धमकी दी फिर वीडियो को वायरल करके गांव छोड़कर भाग गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित लड़कों के माता-पिता ने 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। लेकिन अब पुलिस के हत्थे आरोपी चढ़ गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral News

मई 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 29, 2026