Namo Bharat Train: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम–फरीदाबाद–नोएडा नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के अंतिम एलाइनमेंट (नक्शे) को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब इस रूट पर Namo Bharat Train आने वाले कुछ सालों में फर्राटा भरेगी। बता दें कि अभी दिल्ली से मेरठ के बीच संचालन जारी है। मालूम हो कि इस ट्रेन के शुरू होने से दो घंटे की दूरी केवल 55 से 58 मिनट की रह गई है। साथ ही जाम की समस्या से भी लोगों को पूरी तरह से निजात मिल गई है।
वहीं अब गुरूग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को मंजूरी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि दिसंबर 2026 में इसका काम शुरू हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसके लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या होगा Namo Bharat Train का रूट?
अगर रूट की बात करें तो Namo Bharat Train गुरूग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को कनेक्ट करेगी। अगर फरीदाबाद नोएडा रूट की बात करें तो यह फरीदाबाद सेक्टर 15, सेक्टर – 12, बाटा चौक, एनआईटी, बड़खल एनक्लेव, न्यू फरीदाबाद, सैनिक कालोनी, एक इंटरचेंज हब, नोएडा सेक्टर 142, नोएडा सेक्टर 168 और आखिरी में सूरजपुर पहुंचेगी। वहीं अगर गुरूग्राम-नोएडा रूट की बात करें तो सेक्टर 61, सेक्टर – 52 मिलेनियम सिटी, सेक्टर – 29, सेक्टर – 57 गुड़गांव, इफ्को चौक, ग्वाल पहाड़ी होते हुए यह रूट पर एक इंटरचेंज हब होगा।
जहां ट्रेनों का बदलाव होगा। आगे बढ़ते हुए नोएडा सेक्टर – 142, नोएडा सेक्टर – 168 और आखिरी में सूरजपुर आएगा। यानि गुरूग्राम, फरीदाबाद को नोएडा के सूरजपुर से कनेक्ट करने के लिए एक इंटरचेंज हब बनाया जाएगा। जहां से यात्री गुरूग्राम, नोएडा, फरीदाबाद आ जा सकेंगे।
कब से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य
जानकारी के मुताबिक इस रूट का निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि 2030 तक ये रूट पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। सबसे खास बात है कि यह रूट सीधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कनेक्ट करेगा।
ये रैपिड रेल रूट दिल्ली के सरायकाले खां से भी कनेक्ट होगा, यानी दिल्ली एनसीआर के बड़े शहर आपस में 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की रैपिड रेल से कनेक्ट होंगे। साथ ही ये रूट कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।






