Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी तक पीएम मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते है। हालांकि तारीख को लेकर अभी तक अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही तारीख सामने आ सकती है। गौरतलब है कि कई मायनों यह एयरपोर्ट गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।
वहीं अगर सुरक्षा के लिहाज से बात करें तो एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जहां एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यात्रियों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?
छावनी में तब्दील हुआ Noida International Airport
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट और आसपास 1000 से अधिक सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही एयरपोर्ट पर 350+ AI-enabled CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे संदिग्ध गतिविधि को पहचानकर तुरंत अलर्ट भेजते हैं। यानि सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही हाई-टेक एंट्री सिस्टम की सुविधा रहेगी।
सबसे खास बात है कि एंटी-हाइजैक और बम सुरक्षा जैसी गतिविधि के लिए स्क्वॉड बनाया गया है। एयरपोर्ट परिसर में अलग पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं। इससे तुरंत एक्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। साइबर और नेटवर्क सुरक्षा यानि आज के आधुनिक समय में साइबर अटैक और डिजिटल खतरों से निपटने के लिए तैयारी की गई है।
यात्रा के दौरान पैसेंजर्स इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने के लिए जाएंगे, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यात्रा के दौरान कैंची, चाकू, नेल कटर विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ ले जाने से बचें। इसके अलावा ड्रोन, हथियार, विस्फोटक पूरी तरह प्रतिबंधित है। संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होती है।
शराब/कैश/सोना आदि के लिए कस्टम नियम लागू होते हैं। इसके अलावा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करने से भी बचना चाहिए ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई ना हो। गौरतलब है कि भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ कई मायनों में गेमचेंजर साबित हो सकता है।






