---Advertisement---

Noida International Airport: राजधानी से इस हवाईअड्डे की दूरी चंद मिनटों में होगी पूरी, यह हाईस्पीड रास्ता बल्लबगढ़, फरीदाबाद का करेगा कायाकल्प; इन इलाकों में बढ़ेंगे प्रापर्टी के रेट

Noida International Airport: एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 29, 2025 3:26 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: जेवर में बने एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी जारी है। इसी बीच एक हाईटैक हाईवे अपने आखिरी चरण में है। लगभग 74 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के बनने से दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी तो कम होगी ही, साथ ही बल्लबगढ़, सोहना, फरीदाबाद जैसे शहरों का भी पूरा कायाकल्प होने जा रहा है। साथ ही एयरपोर्ट से डायरेक्ट कनेक्टिवटी बढ़ जाएगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि यूपी के साथ-साथ यह एयरपोर्ट दिल्ली, हरियाणा के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इसके अलावा प्रॉपर्टी के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

दिल्ली से Noida International Airport की दूरी चंद मिनटों में होगी पूरी

दरअसल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। बता दें कि यह हाईवे डीएनडी से शुरू होकर कालिंदी कुंज, फरीदाबाद, बल्लबगढ़ और सोहना होते है यह एयरपोर्ट पहुंचेगा। सबसे खास बात है कि इसके शुरू होने से कुछ समय में यात्री दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। जानकारी के मुताबिक इस हाईवे की लंबाई करीब 91 किलोमीटर की है। बता दें कि डीएनडी से सोहना तक 59 किलोमीटर लंबा है।

और आगे जेवर तक इसकी लंबाई 32 किलोमीटर है। इसके अलावा एयरपोर्ट के अलावा सोहना से जयपुर और आगे जाने वालों के लिए यह हाईवे एक वरदान साबित होगा। अगर इसके लागत की बात करें तो इसकी कुल लागत  7084 रूपये के आसपास बताई जा रही है। गौरतलब है कि यह कई शहरों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

इन इलाकों के प्रॉपर्टी रेट में होगा जबरदस्त इजाफा

गौरतलब है कि इस हाईवे के बनने से कई शहरों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। अगर रूट की बात करें तो यह दिल्ली से होते हुए फरीदाबाद, बल्लबगढ़, सोहना से आगे एयरपोर्ट तक जाती है। वहीं माना जा रहा है कि इस रूट के शुरू होने से प्रॉपर्टी के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। एक तरफ फरीदाबाद से मथुरा जाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा सोहना से जयपुर की कनेक्टिविटी और आसान हो जाएगी। अगर प्रॉपर्टी के रेट की बात करें तो सोहना, फरीदाबाद और बल्लबगढ़ में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है। वहीं हाईवे बनने से रोजगार के भी नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026