---Advertisement---

Noida News: गार्डन गैलेरिया मॉल फिर बना मारपीट का अड्डा, शराब की बोतलों के साथ जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

Noida News: उत्तर प्रदेश क आखिरी छोर और राजधानी दिल्ली के करीब का क्षेत्र एनसीआर के नाम से भी जाना जाता है। इसको लेकर आए दिनों मारपीट से संबंधित खबरें सामने आती रहती हैं। खबरों की माने तो शनिवार की रात गार्डन गैलेरिया मॉल से भी मारपीट होने की खबर सामने आई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 3, 2023 5:24 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश क आखिरी छोर और राजधानी दिल्ली के करीब का क्षेत्र नोएडा (Noida), एनसीआर के नाम से भी जाना जाता है। इसको लेकर आए दिनों मारपीट से संबंधित खबरें सामने आती रहती हैं। खबरों की माने तो शनिवार की रात गार्डन गैलेरिया मॉल से भी मारपीट होने की खबर सामने आई। इसके तहत देर रात नशे में धूत दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर भी है। खबरों की माने तो इस मारपीट के दौरान लात-घूंसे भी चले और शराब की बोतलों से भी वार किया गया।

नोएडा (Noida) के गार्डन गैलेरिया मॉल के एफ बार से इस मारपीट की खबर आई। इस एफ बार में रोज की तरह पार्टी चल रही थी इस दौरान दो गुटों में किसी विषय को लेकर आपसी विवाद हो गया और देखते ही देखते मामला हाथ से निकल गया और मारपीट शुरू हो गई।

ये है मामला

मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा में गार्डन गैलेरिया मॉल का बताया जा रहा है। जिसमें F बार में रोज की तरह ही पार्टी चल रही थी। इस दौरान लोग मौज-मस्ती कर रहे थे। तभी दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भीड़ गए और देखते ही देखते दोनों गुट में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद से F बार के कर्मचारियों ने बीच बचाव करने की कोशिस की। हालाकि उनकी कोशिश नाकाम रही और दोनों गुट का विवाद बढ़ता चला गया। इस संबंध में दावा किया जा रहा है कि मामला शराब की नशे में होने की वजह से बढ़ा और फिर जमकर लात-घूंसे चले और शराब की बोतलों से वार किया गया। हर्ष त्यागी नाम के यूजर ने अपने एक्स हैंडल से इसका वीडियो जारी किया है जिसमें आसानी से देखा जा सकता है कि दो गुट आपस में मारपीट कर रहे हैं।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1698253529373151551?s=20

पहले भी मारपीट के कारण चर्चे में रहा है गार्डन गैलेरिया मॉल

बता दें कि मारपीट के मामले में गार्डन गैलेरिया मॉल का रिश्ता पुराना है। खबरों की माने तो बीते महीनों भी यह मॉल मारपीट को लेकर खूब चर्चाओ में था। पिछले महीने ही बिहार के छपरा के रहने वाले बृजेश नामक युवक को इस मॉल के बाउंसर्स ने हल्की कहा-सुनी के मामले में इतना पीटा था कि अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक अपनी कंपनी द्वारा आयोजित पार्टी में एन्जॉय करने गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन्स बार पहुंचा था। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ था। हालाकि इस मामले को प्रशासन ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही भी की थी और कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026