---Advertisement---

Noida News: खुशखबरी! नोएडा अथॉरिटी का बड़ा ऐलान, इस सेक्टर में मिल रही है कॉमर्शियल प्रॉपर्टी; जानें आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारी

Noida News: नोएडा में बिजनेस करने वाले लोगों के लिए नोए़डा प्राधिकरण एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। अथॉरिटी निलामी के तहत कॉमर्शियल प्रॉपर्टी दे रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 26, 2024 6:53 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: अगर आप भी नोएडा में बिजनेस करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल नोएडा प्राधिकरण सेक्टर 25A में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की निलामी करने जा रही है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार आवेदन सबमिट करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2024 है। चलिए आपको बताते है इस स्कीम के बारे में और आप कैसे अप्लाई कर सकते है।

इस सेक्टर में मिल रही है कॉमर्शियल प्रॉपर्टी- Noida News

नोएडा अथॉरिटी द्वारा दी जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 25A में प्लॉट नंबर, CC-10(40670 वर्ग मीटर), CC-11 (13731 वर्ग मीटर), CC-12 (3731 वर्ग मीटर), CC-13(13042 वर्ग मीटर),

CC- 14 (13042 वर्ग मीटर), CC 15 – (53290 वर्ग मीटर) शामिल है। वहीं अगर इसके स्कीम कोड की बात करें तो वह है, 2024 – 25 (Builders Plots-3)

आवेदन करने की अंतिम तारीख

कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। इन सभी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को निलामी के तहत खरीदारों को दिया जाएगा। वहीं इसमें योजना में बोली प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2024 है। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण द्वारा निलामी के दौरान जिनकी बोली अधिक होगी उन्हें यह कॉमर्शियल प्रॉपर्टी प्रदान कर दिए जाएंगे (Noida News)।

नोएडा में बिजनेस करना एक बेहतरीन विकल्प – Noida News

बता दें कि दिल्ली से सटे नोएडा में भी बड़ी मात्रा में फैक्ट्री विकसित हो चुकी है। वहीं समय समय पर नोएडा अथॉरिटी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की निलामी को लेकर आगे आती रहती है। जिसका मकसद नोएडा में रोजगार के अवसर पैदा करना। जो प्राधिकरण का एक सरहानीय कदम माना जाता रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026