---Advertisement---

Noida News: नोएडा के इस सेक्टर में हो रहा तगड़ा निवेश, कोचिंग सेंटर के साथ कामर्शियल हब बनाने की तैयारी; जानें डिटेल

Noida News: राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र नोएडा को कामर्शियल हब बनाने को लेकर तगड़ी होड़ है। हालाकि नोएडा के ज्यादातर क्षेत्र पहले ही विकसीत हैं और अन्य बचे इलाकों में भी विकास कार्य जारी है जिससे कि इस शहर को अलग पहचान मिल सके। खबर है कि अब नोएडा के सेक्टर-75 व आसपास के इलाके को भी कामर्शियल हब के रुप में तैयार किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 21, 2023 6:31 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र नोएडा को कामर्शियल हब बनाने को लेकर तगड़ी होड़ है। हालाकि नोएडा के ज्यादातर क्षेत्र पहले ही विकसीत हैं और अन्य बचे इलाकों में भी विकास कार्य जारी है जिससे कि इस शहर को अलग पहचान मिल सके। खबर है कि अब नोएडा के सेक्टर-75 व आसपास के इलाके को भी कामर्शियल हब के रुप में तैयार किया जा रहा है। इसके तहत यहां स्टेशन के ठीक सामने स्पैक्ट्रम मॉल बन कर तैयार है जो कि लोगों के लिए आकर्षक है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में सेक्टर 18 को पछाड़ कर सेक्टर-75 नोएडा का सबसे बड़ा कामर्शियल हब होगा।

निवेश के साथ बढ़ रही कीमत

खबर है कि नोएडा के सेक्टर-75 में निवेश का क्रम लगातार बढ़ रहा है। इसके तहत कई जगहों पर कोचिंग सेंटर की व्सवस्था भी की जा रही है जिससे छात्रों को आकर्षित किया जा सके। वहीं इसके साथ ही शहर के इस हिस्से में निवेश का क्रम भी बढ़ गया है। रियल एस्टेट से लेकर अन्य पूंजीवान लोग अब इस नए कामर्शियल हब की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं और निवेश कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में शहर के इस हिस्से में प्रापर्टी की कीमत बढ़ जाएगी और शहर के विकास में चार-चांद लग सकेगा।

बदल रहा कामर्शियल हब का सेंटर

खबरों की मानें तो नोएडा के सेक्टर 18 को शहर का कामर्शियल हब कहा जाता है। हालाकि ये भी जानकारी है कि सेक्टर 18 में लोगों को पार्किंग ना होने के कारण कई तरह की दिक्कतों का का सामना करना पड़ता है। इसके साथ पुराना बाजार होने के कारण वहां दूर-दराज से लोगों का जमावड़ा भी बना रहता है। ऐसे में अब शहर के अन्य हिस्सों को भी कामर्शियल रुप देने की तैयारी है। इसमें सेक्टर-75 का इलाका आता है। कहा जा रहा है कि सेक्टर इलाका के विकास के साथ इसके आस-पास के क्षेत्र को भी रफ्तार मिल रही है जिसका लाभ इसे होता नजर आ रहा है। बता दें कि सेक्टर-75 से कुछ दूरी पर सेक्टर-119 व सेक्टर-120 के बीच की रोड पर भी एक मॉल बनकर तैयार हो रहा है और आने वाले समय में ये भी लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करेगा। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि अब सेक्टर-18 की बजाय सेक्टर-75 शहर का नया कामर्शियल हब बनकर उभरेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026