---Advertisement---

त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान, Noida में स्पेशल बसों के साथ खुले UPSRTC के नए काउंटर; यहां बुक करें टिकट

Noida News: त्योहारों का दौर शुरु है और इसी क्रम में लोग शहरों से अपने घरों की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। यूपी परिवहन निगम (UPSRTC) भी त्योहारों में लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने कि लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 10, 2023 2:04 अपराह्न

noida news
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: त्योहारों का दौर शुरु है और इसी क्रम में लोग शहरों से अपने घरों की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। यूपी परिवहन निगम (UPSRTC) भी त्योहारों में लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने कि लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। खबर है कि यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा के मोरना डिपो में दो अतिरिक्त टिकट काउंटर खोल दिए गए हैं जिससे यात्री आसानी से टिकट की बुकिंग कर सकें। इसके लिए यात्रियों को परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.upsrtc.up.gov.in पर जाकर टिकट की बुकिंग करनी होगी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए ही नोएडा के बस डिपो से अलग-अलग रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा जिससे लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो।

यात्रियों की सुविधा में इजाफा

यूपी परिवहन निगम लगातार यात्रियों की सुगम यात्रा को लेकर सजग नजर आ रहा है। परिवहन निगम की कोशिश है कि यात्रियों को त्योहारों में सुचारु रुप से उनके घरों को पहुंचाया जाए। इसके लिए निगम द्वारा विशेष बस सेवा का इंतेजाम भी किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा के मोरना डिपो में दो अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। वहीं आयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ के लिए बसों के संचालन का इंतेजाम किया गया है।

नोएडा में पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल के लोगों की अच्छी आबादी है। बता दें कि मेरठ, बुलंदशर, अलीगढ़, हापुड़, आगरा व पश्चिमी यूपी के अन्य हिस्सों से लोग रोजगार की तलाश में नोएडा आते हैं। ऐसे में उन्हें त्योहारों के दौरान अपने घर पहुंचने में दिक्कत ना हो इसके लिए परिवहन निगम पूरी तरह से सजग नजर आ रहा है।

इस रूट पर होगा अतिरिक्त बसों का संचालन

यूपी परिवहन निगम द्वारा जारी किए गए निर्देशों के तहत नोएडा में 36 नई बसों को संचालन के लिए अलग-अलग रूट पर निर्धारित किया गया है। इसके तहत नोएडा से मथुरा होते हुए आगरा जाने वाले रूट पर 5 अतिरिक्त बस, मेरठ के लिए 10 अतिरिक्त बस, अलीगढ़ के लिए 6 अतिरिक्त बस व बदायूं और कासगंज के लिए 3 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। बता दें कि इन बसों का संचालन 8 नवंबर से ही शुरु है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 24, 2026

Kanpur News

अप्रैल 24, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 23, 2026