Noida Violence: छावनी बना NCR का आईटी कैपिटल! मजदूरों की हिंसक प्रदर्शन के बाद श्रम मंत्री का बड़ा दावा; PAK लिंक को लेकर सनसनी

Noida Violence को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी है। आज भी सेक्टर-80 के कुछ इलाकों में पुलिस पर पथराव की खबरें आई हैं। इस घटना के बाद यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने हिंसा के पीछे सुनियोजित साजिश की आशंका व्यक्त करते हुए बड़ा दावा किया है।

Noida Violence

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Noida Violence: एनसीआर का आईटी कैपिटल कहा जाने वाला नोएडा फिलहाल छावनी में तब्दील हो चुका है। उचित मजदूरी दर को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कब हिंसक हो गया इसका अंदाजा भी किसी को नहीं लग सका। सैकड़ों वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर पथराव हुए और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।

नोएडा हिंसा को लेकर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बड़ा दावा किया है जिसको लेकर सनसनी मची है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हिंसक प्रदर्शन की साजिश के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन हो सकता है। फिलहाल हिंसा प्रभावित इलाके में पुलिस बल की तैनाती है और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश जारी है।

छावनी में तब्दील हुआ NCR का आईटी कैपिटल!

दिल्ली-एनसीआर का आईटी कैपिटल कहा जाने वाला नोएडा शहर फिलहाल छावनी में तब्दील हो चुका है। नोएडा के सेक्टर-2, सेक्टर-80, सेक्टर-70 और सेक्टर-121 में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जा रहा है और वहीं प्रदर्शन की रणनीति तय की जा रही है। मजदूर यूनियनों पर संदेह की दृष्टि से निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रदर्शनकारी मजदूरों से शांतिपूर्ण ढ़ंग से अपनी मांग रखने की अपील कर रही है, ताकि कानून व्यवस्था न प्रभावित हो।

श्रम मंत्री द्वारा किए PAK लिंक के दावे को लेकर मची सनसनी

उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर भी नोएडा वॉयलेंस को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। उन्होंने हर पहलुओं पर नजर बनाए रखने की बात कही है। श्रम मंत्री ने नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल राजभर ने कहा कि इस साजिश के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन भी हो सकता है।

अनिल राजभर ने बीते दिनों मेरठ और नोएडा में चार संदिग्धों की गिरफ्तारी का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारियां राज्य में कानून व्यवस्था को चुनौती देने की दिशा में रची जाने वाले साजिशों की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में नोएडा हिंसा मामले में पाकिस्तान लिंक की जांच की जाएगी ताकि दूध का दूध, पानी का पानी हो सके। श्रम मंत्री के इस दावे को लेकर सनसनी मची है।

Exit mobile version