---Advertisement---

‘बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद…’ PM Modi को वाराणसी से मिलती है विकास कार्यों को एक नई गति देने की प्रेरणा! जानिए क्यों प्रधानमंत्री ने खुद को कहा ‘सौभाग्यशाली’

PM Modi: प्रधानमंत्री 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दौरे पर हैं और उन्होंने वाराणसी दौरे को लेकर खुद को सौभाग्यशाली कहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से अपनी बात कही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2025 4:20 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाराणसी के बीच संबंध किस कदर मजबूत है यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि वह अपने हर दौरे को लेकर एक्साइटेड होते हैं। ऐसे में इस बार Varanasi दौरे से पहले PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर एक बार फिर खुद को सौभाग्यशाली कहते हुए नजर आए। आइए जानते हैं आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्यों वाराणसी को अपनी प्रेरणा बताते हुए नजर आए। 11 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश और Madhya Pradesh दौरे पर हैं।

PM Modi ने Varanasi दौरे को लेकर कहीं ये बात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर नरेंद्र मोदी ने लिखा, “बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से मुझे हमेशा वाराणसी में विकास कार्यों को एक नई गति देने की प्रेरणा मिलती रही है। इसी कड़ी में कल सुबह करीब 11 बजे यहां सड़क, बिजली शिक्षा और पर्यटन से जुड़े कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण और शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा।”

क्यों है पीएम मोदी के लिए Varanasi दौरा खास

प्रधानमंत्री Narendta Modi 11 अप्रैल को Uttar Pradesh और मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। जहां वाराणसी में 3880 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा, पर्यटन क्षेत्र में विशेष फोकस है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नई पंजीकृत स्थानीय वस्तुओं और उत्पादों को जीआई प्रमाण पत्र देने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि 11 अप्रैल को करीब 11 बजे सुबह पीएम Varanasi पहुंचेंगे और उसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान 77 प्राइमरी स्कूल के रिनोवेशन का फाउंडेशन PM Modi रखने वाले हैं।

Madhya Pradesh में PM Modi यहां कार्यक्रम में होंगे शामिल

वहीं करीब दोपहर करीब 3:15 बजे पीएम मोदी मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और ईसागढ़ में गुरु जी महाराज मंदिर में दर्शन पूजा करने के बाद 4:15 बजे शाम को आनंदपुर धाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करने वाले हैं। बता दे कि आनंदपुर धाम की स्थापना आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए की गई है। यहां 500 से ज्यादा गायों की एक आधुनिक गौशाला भी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026