---Advertisement---

Raebareli Viral Video: तानाशाही! बेचारा संविदा कर्मचारी करता रहा उठक-बैठक लेकिन SDO साहब का नहीं पसीजा दिल, देख खौल उठा यूजर्स का खून

Raebareli Viral Video: एसडीओ साहब का फूटा संविदा कर्मचारी पर गुस्सा और उन्हें ऐसी सजा दी गई जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को हैरानी हुई। उन पर एक्शन की मांग की जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2025 6:00 अपराह्न

Raebareli Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Raebareli Viral Video: उच्च सरकारी पद पर बैठे हुए लाट साहब अपने से जूनियर के साथ कुछ इस तरह भी पेश आते होंगे यह नजारा देखने के बाद शायद आपके होश उड़ जाए। जहां संविदा कर्मचारियों के साथ एसडीओ साहब कुछ ऐसा करते हुए नजर आए जो निश्चित तौर पर यकीन करना मुश्किल है। इसे देखने के बाद आपको शायद अपने स्कूल की याद आ जाए जहां टीचर गलती करने पर स्टूडेंट को सजा देते थे और उनसे उठक बैठक करवाते थे। रायबरेली वायरल वीडियो में भी नजारा कुछ ऐसा ही देखने को मिला और इससे लोगों का खून खून खौल उठा।

Raebareli Viral Video में संविदा कर्मचारी की हालत देख लोग कर रहे एक्शन की मांग

रायबरेली वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि बेचारा संविदा कर्मचारी उठक बैठक लगा रहा है और इस दौरान उसे कोई नहीं रोक रहा है। पास बैठा तक शख्स लैपटॉप चला रहा है और किसी को भी इस बात की परवाह नहीं है कि बेचारा संविदा कर्मचारी की क्या हालत है। इस तरह उच्च पद पर बैठे हुए लोगों का नीचे तबके पर कार्यरत लोगों के साथ तानाशाही देखने के बाद Social Media यूजर्स का पारा गरम हो गया है और इस पर एक्शन लेने की मांग की जा रही है।

क्यों Viral Video में SDO साहब का फूटा गुस्सा

https://twitter.com/Humsabekhai0/status/1903669614447301033

रायबरेली वायरल वीडियो को लेकर बात करें तो यह बिजली विभाग के ऑफिस का बताया जा रहा है जहां एसडीओ इंदु शेखर ने संविदा कर्मचारी सूरज भान को उठक बैठक की सजा दी। कहा जा रहा है कि उपभोक्ताओं की संख्या के मुकाबले राजस्व कम आने की वजह से SDO साहब का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को अजीबोगरीब सजा दी है। तहसील क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय का यह मामला बताया जा रहा है।

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक एसडीओ साहब का कहना है कि संविदा कर्मचारी को बार-बार हिदायत दी जा रही थी। @bstvlive x चैनल से शेयर किए गए इस Video को 97000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026