Ram Mandir Chanda Chori विवाद के बीच कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, चंपत राय से एसआईटी की लंबी पूछताछ, जानें सबकुछ

Ram Mandir Chanda Chori: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है और लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है।

Ram Mandir Chanda Chori

फाइल फोटो

Ram Mandir Chanda Chori: प्रभु श्री राम का मंदिर इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। गौरतलब है कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है और लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। जिसने राम भक्तों की चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि कथित आरोपों के बाद यूपी सरकार की तरफ से तुरंत एसआईटी का गठन किया गया था।

रिपोर्ट पेश करने के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और कई धाराओं में देश दर्ज कर लिया गया है। इसी बीच अब कांग्रेस ने पीएम मोदी पर रोजदार तंज कसा है। इसके अलावा एसआईटी ने कई घंटों तक ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य चंपत राय से गहन पूछताछ की, चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Ram Mandir Chanda Chori विवाद पर कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज

अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर पीएम मोदी को लिखे पत्र पर कांग्रेस महासचिव और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “इस मामले में कार्रवाई करना पीएम की नैतिक ज़िम्मेदारी है।

राम मंदिर का मुद्दा ही उनके पीएम बनने की एक वजह थी। इतनी बड़ी चोरी हुई और आप चुप हैं। इससे साफ़ तौर पर बीजेपी का दोहरा रवैया सामने आ रहा है। वे राजनीतिक फ़ायदे के लिए भगवान का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

एसआईटी ने चंपत राय से की पूछताछ

राम मंदिर चंदा विवाद से जुड़े मामले में जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंदिर निर्माण से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी चंपत राय से लंबी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने वित्तीय लेनदेन, चंदा संग्रह की प्रक्रिया, दस्तावेजों और संबंधित निर्णयों को लेकर कई अहम सवाल पूछे। माना जा रहा है कि एसआईटी की तरफ से कारण बताओं नोटिस भी जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि Ram Mandir Chanda Chori मामले को लेकर लगातार कई तरह के सवाल पूछे जा रहे है। वहीं खबर तो यह भी सामने आ रही है कि एसआईटी की तरफ से चंपत राय को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

 

 

 

Exit mobile version