Seema Haider: सोशल मीडिया सेंसेशन बन कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली सीमा हैदर का एक पॉडकास्ट वायरल है। जी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में सचिन मीणा की पत्नी ने हिंदू महिलाओं को कम से कम 2-3 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। मजेदार बात ये है कि सीमा हैदर ने दूसरे लोगों का जिक्र करते हुए उन पर 6-7 बच्चे पैदा करने के आरोप लगाए हैं।
सीमा हैदर का आशय कथित रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों से है। 6 बच्चों की मां बन चुकी सीमा हैदर ने कहा कि मेरे पास 6 सनातनी हो गए हैं। मालूम हो कि फरवरी 2026 में ही सीमा हैदर ने छठे बच्चे को जन्म दिया है जिसका नाम भारत रखा गया है। उनके इस कथन से जुड़ा क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और सुर्खियां बटोर रहा है।
हिंदू महिलाओं को Seema Haider की खास सलाह!
छठे बच्चे को जन्म देने के बाद फिर सुर्खियों में आ चुकीं सीमा हैदर ने एक पॉडकास्ट के माध्यम से हिंदू महिलाओं से खास अपील की है। इस पॉडकास्ट से जुड़ा वायरल वीडियो प्रिया सिंह नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में सीमा हैदर अपने अनुभव साझा करने के साथ कहती हैं कि मेरे पास 6 सनातनी हैं।
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर हिंदूओं को ज्ञान दे रही हैं 🤓
कह रही हैं👇
● हर हिंदू के पास 2-3 बच्चे होने चाहिए
● क्योंकि जो दूसरे लोग हैं, वह 6-7 बच्चे पैदा कर अपनी तादाद बढ़ा रहे हैं
● मैंने तो 6 सनातनी पैदा कर दिए 🤦आपको जानकारी के लिए बता दें कि- ये चार बच्चे पाकिस्तान… pic.twitter.com/8PjGmi3t7n
— Priya singh (@priyarajputlive) April 6, 2026
इस दौरान सीमा हैदर कहती हैं “हर हिंदू के पास 2-3 बच्चे तो होने ही चाहिए। हम 2 बच्चे करके अपनी संख्या कम कर रहे हैं। दूसरे लोग 6-7 बच्चे पैदा कर अपनी तादाद बढ़ाते जा रहे हैं। ये गलत सोच हैं। मैं सलाह देना चाहूंगी कि हर हिंदू के घर 2-3 बच्चे होने चाहिए।” सीमा हैदर की ये सलाह अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है।
छठे बच्चे को जन्म देने के बाद सुर्खियों में छाई सीमा हैदर!
यूपी के नोएडा में स्थित रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने वाली सीमा ने बीते 17 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। धूम-धाम के साथ बच्चे का नामकरण करते हुए उसे भारत नाम दिया गया। इससे पूर्व सीमा हैदर को सचिन मीणा से एक बेटी भी हुई थी जिसका नाम भारती मीणा रखा गया। इसको लेकर सीमा हैदर के कुल 6 बच्चे हो गए हैं।
सीमा 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत पहुंची थी। उसके बाद 2 और बच्चे हुए जिससे तादाद बढ़कर 6 पर पहुंच गई। इसी क्रम में सीमा हैदर ने हिंदू महिलाओं से कम से कम 2-3 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। मालूम हो कि मार्च, 2023 में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपनाकर सचिन से शादी की और अब छठे बच्चे को जन्म दिया है।
