---Advertisement---

‘6 सनातनी हैं मेरे पास..,’ हिंदू महिलाओं को Seema Haider की सलाह, छठे बच्चे को जन्म देने के बाद कहा कुछ ऐसा कि वायरल हो गया मामला

फरवरी 2026 में छठे बच्चे को जन्म देने वाली Seema Haider ने हिंदू महिलाओं से कम से कम 2-3 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। सीमा हैदर का ये कथन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 7, 2026 12:42 अपराह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Seema Haider: सोशल मीडिया सेंसेशन बन कर लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली सीमा हैदर का एक पॉडकास्ट वायरल है। जी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में सचिन मीणा की पत्नी ने हिंदू महिलाओं को कम से कम 2-3 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। मजेदार बात ये है कि सीमा हैदर ने दूसरे लोगों का जिक्र करते हुए उन पर 6-7 बच्चे पैदा करने के आरोप लगाए हैं।

सीमा हैदर का आशय कथित रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों से है। 6 बच्चों की मां बन चुकी सीमा हैदर ने कहा कि मेरे पास 6 सनातनी हो गए हैं। मालूम हो कि फरवरी 2026 में ही सीमा हैदर ने छठे बच्चे को जन्म दिया है जिसका नाम भारत रखा गया है। उनके इस कथन से जुड़ा क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और सुर्खियां बटोर रहा है।

हिंदू महिलाओं को Seema Haider की खास सलाह! 

छठे बच्चे को जन्म देने के बाद फिर सुर्खियों में आ चुकीं सीमा हैदर ने एक पॉडकास्ट के माध्यम से हिंदू महिलाओं से खास अपील की है। इस पॉडकास्ट से जुड़ा वायरल वीडियो प्रिया सिंह नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में सीमा हैदर अपने अनुभव साझा करने के साथ कहती हैं कि मेरे पास 6 सनातनी हैं।

इस दौरान सीमा हैदर कहती हैं “हर हिंदू के पास 2-3 बच्चे तो होने ही चाहिए। हम 2 बच्चे करके अपनी संख्या कम कर रहे हैं। दूसरे लोग 6-7 बच्चे पैदा कर अपनी तादाद बढ़ाते जा रहे हैं। ये गलत सोच हैं। मैं सलाह देना चाहूंगी कि हर हिंदू के घर 2-3 बच्चे होने चाहिए।” सीमा हैदर की ये सलाह अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है।

छठे बच्चे को जन्म देने के बाद सुर्खियों में छाई सीमा हैदर! 

यूपी के नोएडा में स्थित रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने वाली सीमा ने बीते 17 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। धूम-धाम के साथ बच्चे का नामकरण करते हुए उसे भारत नाम दिया गया। इससे पूर्व सीमा हैदर को सचिन मीणा से एक बेटी भी हुई थी जिसका नाम भारती मीणा रखा गया। इसको लेकर सीमा हैदर के कुल 6 बच्चे हो गए हैं।

सीमा 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत पहुंची थी। उसके बाद 2 और बच्चे हुए जिससे तादाद बढ़कर 6 पर पहुंच गई। इसी क्रम में सीमा हैदर ने हिंदू महिलाओं से कम से कम 2-3 बच्चे पैदा करने की सलाह दी है। मालूम हो कि मार्च, 2023 में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपनाकर सचिन से शादी की और अब छठे बच्चे को जन्म दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 19, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026