---Advertisement---

Ganga Expressway का इंतजार खत्म! इस डेट को खत्म हो जाएगा सारा काम, हापुड़, मेरठ से लेकर रायबरेली और प्रतापगढ़ तक से जुड़ना होगा आसान

Ganga Expressway के कंप्लीट होने का लोगों को काफी इंतताज है। खबरो ंकी मानें तो इसे कंप्लीट करने कीअंतिम तारीख 2 नवंबर रखी गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश वासियों को इसकी सौगात 2025 के अंत तक मिल सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 1, 2025 4:35 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के 12 जिलों को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस वे का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। इसके बनने से हापुड़-मेरठ से लेकर प्रयागराज तक जुड़ना बेहद आसान हो जाएगा। इन शहरों की कनेक्टिविटी में ये एक्सप्रेस वे एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। इस बीच जी न्यूज की तरफ से इस एक्सप्रेस वे को लेकर खबर दी गई है कि, इसका सारा काम 2 नवंबर 2025 तक कंप्लीट कर दिया जाएगा। इसके बाद इस सुपरहाइवे को खोला जाएगा। अगर ये तय समय पर कंप्लीट हो जाता है तो इस साल के अंत तक यात्रियों के लिए इसे ओपन किया जा सकता है।

Ganga Expressway का काम कब तक खत्म हो सकता है?

गंगा एक्सप्रेस का काम अभी पूरी तरह से कंप्लीट नहीं हुआ है। अभी इस सड़क पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। यहां पर कैमरे, पेड़, लाइट, बोर्ड जैसी महत्वपूर्ण चीजों को लगाने का काम चल रहा है। ये 2 नवंबर तक पूरी तरह से कंप्लीट हो सकता है। बड़े अधिकारियों के द्वारा लगातार इस एक्सप्रेस वे का जायजा लिया जा रहा है और पूरी नजर रखी गई है। इसके इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ी हुई जो भी ताजा अपडेट है वो सार्वजनिक तौर पर जनता के बीच साझा की जा रही है। इस सड़क को बनाने में विशेष सहयोग उत्तर प्रदेश सरकार का भी है।

गंगा एक्सप्रेस वे की खासियत

गंगा एक्सप्रेस की सुरक्षा के लिए इसमें हाई ग्रेड बिटुमिन्स मैक्सफॉल्ट पीएमवी 76-10 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये ठंडे और गर्म दोनों ही तापमान को झेलने में पूरी तरह से सक्षम है। इस सड़क की क्वालिटी की जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज किया गया है।

एक्सप्रेस का रुट मैप क्या है?

गंगा एक्सप्रेस वे यूपी के 12 जिलों को जोड़ने का काम करेगा। इसके रुट में मेरठ, प्रयागराज, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, अमरोहा, संभल, बदायूं और शाहजहांपुर से होकर गुजरेगा। इसके बनने से यात्रा करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी।

ताजा अपडेट

इस एक्सप्रेस वे को लेकर कहा जा रहा है कि, इसका 90 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। खबरों की मानें तो इसे नवंबर के लास्ट या फिर दिसंबर तक तक खोला जा सकता है। फिलहाल अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

गंगा एक्सप्रेस वे की कंप्लीट डेट क्या है?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, गंगा एक्सप्रेस वे को 2025 के अंत तक सार्वजनिक तौर पर खोल दिया जाएगा।

बजट क्या है?

ये एक्सप्रेस वे 594 किलोमीटर लंबा बनने वाला है। जो कि, सीधे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेव वे को बनाने में लगभग 37350 करोड़ का खर्चा आया है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से इसे बनाने में आर्थिक मदद की गई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026