CM Yogi Adityanath के कुशल नेतृत्व में बदलेगी पश्चिमी यूपी की तस्वीर! नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऐसे खोलेगा संभावनाओं के द्वार

CM Yogi Adityanath के कुशल नेतृत्व में पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदलने वाली है। तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होगा जो एनसीआर वासियों के लिए संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदलने वाली है। 28 मार्च के दिन पीएम मोदी जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति भी उद्घाटन कार्यक्रम को खास बनाएगी। सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले दिन से ही नवीकरणीय ऊर्जा पर संचालित होगा।

नया एयरपोर्ट आधुनिकता और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट संगम प्रस्तुत करते हुए पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदलेगा। इस नई सौगात से जहां एक ओर कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी। वहीं दूसरी ओर संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए नोएडा एयरपोर्ट वरदान साबित होगा। इसके उद्घाटन का इंतजार सभी को बेसब्री से है।

पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदलेगी CM Yogi Adityanath की सरकार!

योगी सरकार 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदलने का काम करेगी। इसे दिल्ली-एनसीआर वासियों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नया एयरपोर्ट नवीकरणीय ऊर्जा पर संचालित होगा। इससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलना तय है।

इसके साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में नई परियोजना नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति देगी। ये आने वाले समय में पश्चिमी यूपी के लिए वरदान साबित होगा और इलाके की तस्वीर बदलेगी। जहां एक ओर नोएडा एयरपोर्ट जनपद की चकाचौंध बढ़ाएगा। वहीं दूसरी ओर कनेक्टिविटी को भी गति मिलेगी।

एनसीआर वासियों के लिए खुलेंगे संभावनाओं के द्वार!

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एनसीआर वासियों के लिए वरदान साबित होगा। नए एयरपोर्ट के संचालन के साथ रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। इससे जहां एक ओर कनेक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर लोगों की यात्रा सुगम हो सकेगी। एयरपोर्ट के बाहर स्वरोजगार के तमाम अवसर सृजित हो सकेंगे।

पश्चिमी यूपी के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोग निवेश का विकल्प चुनते हुए भी नई परियोजना का लाभ उठा सकते हैं। स्वास्थ्य से लेकर परिवहन व अन्य क्षेत्र में निवेश कर लोगों तक सीधा लाभ पहुंच सकता है। इन सारी संभावनाओं को देखते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एनसीआर वासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version