CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों पर स्टार्टअप्स की संख्या! उद्योग के साथ रोजगार को मिला बढ़ावा, बदली पूरी तस्वीर

CM Yogi Adityanath में यूपी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी क्रम में स्टार्टअप इंडिया से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: उद्योग से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम सेक्टर्स में तस्वीर पहले के मुकाबले बदल गई है। यहां बात देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के संदर्भ में हो रही है जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। योगी सरकार का एक हासिल सूबे में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा भी है।

प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इंडिया से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 20000 के पार पहुंच गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्टार्टअप्स को मिली ये नई ऊंचाई उद्योग को रफ्तार देने के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है।

यूपी CM Yogi Adityanath के नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा स्टार्टअप!

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर जोर कस रही है। इसका सकारात्मक असर भी धरातल पर नजर आ रहा है। योगी सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में स्टार्टअप इंडिया से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स की संख्या 20000 के पार पहुंच चुकी है।

उपरोक्त आंकड़ा दर्शाता है कि योगी सरकार किस प्रकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने का काम कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से बनाई गई स्टार्टअप नीति और प्रोत्साहन योजनाएं उद्योग जगत के लिए मजबूत आधार बन रही हैं। इसकी मदद से उद्योग जगत की तस्वीर बदली है और अर्थव्यवस्था को गति मिली है।

सूबे में उद्योग के साथ रोजगार को भी मिला बढ़ावा!

स्टार्टअप को बढ़ावा मिला प्रत्यक्ष रूप से अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम है। यूपी सरकार ऐसा करने में कामयाब रही है। कुशल नीतियों की बदौलत यूपी में स्टार्टअप्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे जहां एक ओर उद्योग जगत को बढ़ावा मिला है। वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। साथ ही नवाचार को भी रफ्तार मिली है।

योगी सरकार लगातार युवाओं को प्रोत्साहित कर स्टार्टअप पर जोर देने का काम कर रही है। ऐसा करने से सूबे की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है। साथ ही बेरोजगारी की मार झेल रहे युवक सरकारी प्रोत्साहन से स्टार्टअप शुरू कर अवसरों का सृजन कर रहे हैं। ये योगी सरकार की प्राथमिकता और उद्योग के पति सकारात्मक रुख को दर्शाता है।

Exit mobile version