---Advertisement---

Ram Mandir निर्माण पर अपडेट! गर्मी की छुट्टियों से पहले बनकर तैयार होगा भव्य परिसर, 1500 करोड़ से अधिक खर्च के साथ बढ़ेगी चका-चौंध

Ram Mandir का निर्माण कार्य 30 अप्रैल, 2026 तक पूरा होने का अनुमान है। इस दौरान करीब 1900 रुपए खर्च होने के आसार जताए गए हैं। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद इसकी चका-चौंध और बढ़ जाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 7, 2026 1:22 अपराह्न

Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले राम मंदिर की चका-चौंध जल्द बढ़ने वाली है। अयोध्या में सरयू तट पर स्थित राम मंदिर का निर्माण कार्य इसी वर्ष गर्मी की छुट्टियों से पहले पूरा हो जाएगा। पुख्ता तारीख की बात करें तो 30 अप्रैल 2026 तक मंदिर निर्माण पूर्ण होने का जिक्र है।

राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद इसकी चका-चौंध और बढ़ जाएगी। भव्य मंदिर के पूरे निर्माण में 1900 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एल एंड टी और टाटा कंसलटेंसी साइट से हटेंगी। हालांकि, एक टीम व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में तैनात रहेगी।

Ram Mandir Latest: अंतिम चरण में निर्माण, जानिए कब खुलेगा पूरा परिसर

अंतिम तारीख सामने आ गई है जब अयोध्या में स्थित राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 30 अप्रैल, 2026 को मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। ऑडिटोरियम का जो कार्य अभी शेष है उसे पूरा कर एल एंड टी और टाटा कंसलटेंसी की टीम साइट से हटेंगी।

एल एंड टी और टाटा ने अपने द्वारा किए गए सभी निर्माण कार्यों पर तीन वर्ष की गारंटी दी है। ऐसे में मई का पहला सप्ताह राम भक्तों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। इसी दौरान राम मंदिर परिसर भक्तों के लिए निर्माण पूर्ण होने के बाद पूरी तरह से खोला जाएगा।

नए आचार्यों की नियुक्ति की तैयारी में जुटा ट्रस्ट!

मंदिर निर्माण के लिए बनाया गया ट्रस्ट नए आचार्यों की नियुक्ति की तैयारी में जुट गया है। दरअसल, चैत्र नवरात्र के बाद राम मंदिर में पूजा-पाठ का विस्तार होगा। श्रद्धालुओं की संख्या में मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद बढ़ेगी। ऐसे में सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट 72 नए पुजारियों की नियुक्ति में जुटा है।

ये सभी नए पुजारी परकोटे के मंदिरों, सप्त मंडपम, शेषावतार और कुबेर टीला में रहेंगे। फिलहाल 20 पुजारी राम मंदिर परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 1900 करोड़ रुपए की लागत से मंदिर निर्माण और पुजारियों की उपस्थिति परिसर की चका-चौंध बढ़ाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026