‘राम राज्य का अहसास..,’ अयोध्या ‘श्री राम यंत्र’ स्थापना कार्यक्रम में CM Yogi Adityanath ने भरी हुंकार, विपक्ष को ललकारा

CM Yogi Adityanath ने अयोध्या राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' स्थापना कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राम नगरी की भव्यता का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से विपक्ष को ललकारा है।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

CM Yogi Adityanath: सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या में आज खास चहल-पहल देखने को मिली। दरअसल, आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही राम मंदिर में ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों की गई। अभिजीत मुहूर्त में विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम सफल हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या नगरी की भव्यता का जिक्र किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये भी बताया कि कैसे उनकी सरकार धार्मिक नगरियों का कायाकल्प कर श्रद्धालुओं के आस्था का सम्मान कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विपक्ष को ललकारते हुए काशी-मथुरा और प्रयागराज जैसी धार्मिक नगरियों का जिक्र किया है।

अयोध्या ‘श्री राम यंत्र’ स्थापना कार्यक्रम में CM Yogi Adityanath का संबोधन!

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या राम मंदिर में ‘श्री राम यंत्र’ स्थापना कार्यक्रम को संबोधित किया है।

इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “दुनिया के अंदर किसी देश के पास इतनी आबादी नहीं है, जितने हमारे यहां उत्तर प्रदेश में श्री राम जन्मभूमि में, काशी विश्वनाथ धाम में, प्रयागराज महाकुम्भ में, मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के लिए लोग आए हैं।”

हालिया स्थिति पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कहा कि “दुनिया में वर्तमान में तमाम युद्ध चल रहे हैं, अव्यवस्था, आर्थिक अराजकता और दहशत है। हम भारत में अयोध्या धाम में भयमुक्त होकर हजारों की संख्या में राष्ट्रपति जी के अभिवादन के लिए एवं श्रीराम यंत्र की स्थापना के कार्यक्रम में सहभागी बनकर ‘राम राज्य’ का अहसास कर रहे हैं।”

यूपी सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं जिसमें ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठापना को सनातन चेतना का दिव्य स्पंदन बताया है। अयोध्या में आयोजित भव्य कार्यक्रम की चर्चा पूरे देश में है।

राम नगरी से विपक्ष पर सीएम योगी का करारा प्रहार!

सरयू तट पर स्थित अयोध्या नगरी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया है।

नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो उत्तर प्रदेश या देश की सत्ता में रहते थे, अपनी सत्ता को बचाने के लिए नोएडा नहीं जाते थे, वह उनके लिए अंधविश्वास और रूढ़िवादी नहीं था। श्री राम जन्मभूमि मंदिर की बात करना, काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण की बात करना और श्रीकृष्ण कन्हैया के मथुरा-वृंदावन की बात करना उनके लिए अंधविश्वास का पर्याय था।” मुख्यमंत्री की ये तल्ख प्रतिक्रिया भी खूब सुर्खियों में है।

Exit mobile version