---Advertisement---

‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय के संकल्प..,’ CM Yogi Adityanath की बीजेपी स्थापना दिवस पर प्रतिक्रिया, गोरखपुर में संबोधन कर दी बधाई

CM Yogi Adityanath ने आज बीजेपी की 47वीं स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 6, 2026 2:15 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: 6 अप्रैल का दिन भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक के लिए खास है। आज ही के दिन 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी, प्रमोद महाजन, लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में बीजेपी की स्थापना की गई है।

6 अप्रैल, 2026 को बीजेपी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया है।

बीजेपी स्थापना दिवस पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पार्टी की 47वीं स्थापना दिवस पर खास प्रतिक्रिया दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
बीजेपी मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और ‘भारत रत्न’ अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित जीवंत विचार परंपरा है।”

यूपी सीएम आगे लिखते हैं कि “नेशन फर्स्ट की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है। भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है।”

पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सराहा है। उन्होंने कहा कि “हर कार्यकर्ता की निष्ठा, निरंतरता और निःस्वार्थ भाव ने ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को गति दी है। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी सभी विभूतियों का अभिनंदन।”

गोरखपुर में आयोजित कार्यकक्रम को संबोधित कर सीएम योगी ने दी बधाई

आज 6 अप्रैल को बीजेपी की 47वीं स्थापना दिवस मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर गोरखपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और मंचासीन नेताओं को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की ही देन है कि आज हम देश के ज्यादातर राज्यों में जनता की सेवा करते हुए सत्ता में काबिज हैं। सभी कार्यकर्ता पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं के विचारों पर आगे बढ़ते हुए अपना सबकुछ समपर्पित कर आगे बढ़ते हैं। सीएम योगी ने इस दौरान सभी को पुन: स्थापना दिवस की बधाई दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026