CM Yogi Adityanath: 6 अप्रैल का दिन भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक के लिए खास है। आज ही के दिन 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी, प्रमोद महाजन, लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में बीजेपी की स्थापना की गई है।
6 अप्रैल, 2026 को बीजेपी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया है।
बीजेपी स्थापना दिवस पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पार्टी की 47वीं स्थापना दिवस पर खास प्रतिक्रिया दी है।
विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।@BJP4India मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक… pic.twitter.com/rj7HJKxlxN
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 6, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
बीजेपी मात्र एक राजनीतिक संरचना नहीं, बल्कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और ‘भारत रत्न’ अटल जी के उदात्त लोकतांत्रिक आदर्शों एवं सात्विक सनातनी जीवन मूल्यों से अभिसिंचित जीवंत विचार परंपरा है।”
यूपी सीएम आगे लिखते हैं कि “नेशन फर्स्ट की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो सेवा, संस्कार और समर्पण के संकल्प के साथ 145 करोड़ देश वासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है। भाजपा की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है।”
पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सराहा है। उन्होंने कहा कि “हर कार्यकर्ता की निष्ठा, निरंतरता और निःस्वार्थ भाव ने ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को गति दी है। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सहभागी सभी विभूतियों का अभिनंदन।”
गोरखपुर में आयोजित कार्यकक्रम को संबोधित कर सीएम योगी ने दी बधाई
आज 6 अप्रैल को बीजेपी की 47वीं स्थापना दिवस मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर गोरखपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जनपद गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में…#47YearsOfNationFirst https://t.co/M8SZZnfSwa
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 6, 2026
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और मंचासीन नेताओं को बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की ही देन है कि आज हम देश के ज्यादातर राज्यों में जनता की सेवा करते हुए सत्ता में काबिज हैं। सभी कार्यकर्ता पार्टी की नींव रखने वाले नेताओं के विचारों पर आगे बढ़ते हुए अपना सबकुछ समपर्पित कर आगे बढ़ते हैं। सीएम योगी ने इस दौरान सभी को पुन: स्थापना दिवस की बधाई दी है।
