---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को..,’ विज्ञान दिवस पर यूपी सीएम की प्रतिक्रिया, वैज्ञानिकों को दी बधाई

CM Yogi Adityanath ने आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर खास प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सभी वैज्ञैनिकों और शोधकर्ताओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सर सीवी रमन के योगदान पर भी प्रकाश डाला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 28, 2026 3:55 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश के विभिन्न हिस्सों में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की धूम है। तमाम शिक्षण संस्थानों में प्रदर्शनी लगी है। लोग वैज्ञानिक तर्कों का गवाह बन रहे हैं। शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग आज महान वैज्ञानिक भारत रत्न सर सीवी रमन को याद कर रहे हैं।

इसी क्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सर सीवी रमन को याद करते हुए सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं को विज्ञान दिवस की बधाई है। उन्होंने इस दिवस को आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर CM Yogi Adityanath की प्रतिक्रिया!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 28 फरवरी को मनाए जा रहे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अपनी खास प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने देश के सभी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का जिक्र करते हुए उन्हें बधाई दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले देश के सभी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महान वैज्ञानिक, नोबेल पुरस्कार से अलंकृत, ‘भारत रत्न’ सर सी.वी. रमन द्वारा खोजे गए ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में मनाए जाने वाले इस दिवस पर आइए हम सभी मिलकर नवाचार एवं अनुसंधान के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ के संकल्प को और सुदृढ़ करें।”

रमन इफेक्ट की याद में मनाया जाता है खास दिवस!

गौरतलब है कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन इफेक्ट की याद में मनाया जाता है। आज ही के दिन 1928 में उन्होंने इसकी खोज की थी. 1930 में सर सीवी रमन को इस खोज के लिए नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। 7 नवंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में जन्मे सर सीवी रमन ने अपनी मेधा के बल पर दुनिया के समक्ष लोहा मनवा लिया। सीवी रमन ने दुनिया को बताया कि प्रकाश की कुछ किरणें कभी-कभी पदार्थ से टकराकर अपनी ऊर्जा बदल लेती हैं।

आसान बाषा में कहें तो किरणों का रंग या वेवलैंथ बदल जाता है। इसे ही रमन इफेक्ट नाम दिया गया जो आज भी बच्चों को पढ़ाया जाता है। इससे इतर भी सीवी रमन ने भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में खूब योगदान दिया जिसके लिए उन्हें याद किया जाता है। इस महत्वपूर्ण खोज की स्मृति में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाते हुए सर सीवी रमन के योगदान पर प्रकाश डाला जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जुलाई 17, 2026

Rashifal 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026