CM Yogi Adityanath: किसानों को सशक्त करने की दिशा में काम कर रही योगी सरकार ने उनके घावों पर मरहम लगाने का काम किया है। यूपी सरकार द्वारा उन तमाम कृषकों तक आर्थिक राहत पहुंचाई जा रही है जिनकी फसल बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गई थी।
ऐसे किसानों को चिन्हित कर सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उनके खाते में आर्थिक अनुदान भेजना शुरू कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की पहल से कृषक सशक्त हो सकेंगे। इससे सूबे की अर्थव्यवस्था पर भी अनुकूल असर पड़ने के आसार हैं।
यूपी CM Yogi Adityanath की सरकार ने शुरू किया मुआवजा वितरण
सूबे के किसानों को प्राथमिकता देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की शुरुआत कर दी है। आंकड़ों के मुताबिक ओलावृष्टि के कारण यूपी के 21 जिलों में कुल 244.23 हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त हुई थी। इससे किसानों को व्यापक तौर पर नुकसान हुा था।
ऐसे 286 किसानों को चिन्हित कर अब तक सरकार द्वारा 1334217 रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अत्याधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए फसलों का भी मूल्यांकन किया। इसके तहत यूपी के 17 जिलों में कुल 4053.11 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ है।
आपदा से प्रभावित 14207 किसानों में से 9992 किसानों को 44724779 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। सरकार चुन-चुनकर किसानों तक अनुदान पहुंचा रही है, ताकि कोई वंचित न रह पाए। ये किसानों के प्रति योगी सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।
किसानों को सशक्त कर रही यूपी सरकार
नुकसान हुए फसलों को चिन्हित कर हकदार किसान को मुआवजा देकर यूपी सरकार किसानों को सशक्त करने का काम कर रही है। हजारों की संख्या में ऐसे किसान थे जिनका फसल भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुआ था। ऐसे किसानों को शासन स्तर से चिन्हित किया गया।
एक मुहिम चलाकर सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रभावित किसानों की सूची बनाई। फिर शासन स्तर से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। ऐसा करने के बाद अब किसानों के खाते में मुआवजे की राशि जा रही है। सरकारी अनुदान पाकर किसान सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
