---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश..,’ होलिका दहन पर मुख्यमंत्री का प्रदेश वासियों के नाम संदेश 

CM Yogi Adityanath ने आज प्रदेश वासियों के नाम संदेश जारी कर सभी को होलिका दहन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लेने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 2, 2026 2:33 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश उत्सव के रंग में रंगा है। बाजारों की रौनक रंगों के महापर्व होली का संकेत दे रही है। जहां-तहां रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। बच्चे हाथों में पिचकारी लिए होली पर्व से पहले ही अपनी तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं। इस बीच आज होलिका दहन होना है। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तमाम अन्य प्रतिक्रियाओं के बीच मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों को होलिका दहन की बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।

होलिका दहन पर प्रदेश वासियों के नाम CM Yogi Adityanath का संदेश!

मुख्यमंत्री योगी ने आज होलिका दहन पर सभी प्रदेश वासियों के नाम संदेश जारी कर उनसे खास अपील की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लोगों को होलिका दहन की बधाई दी गई है। एक्स पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अहंकार पर भक्ति की विजय के पावन प्रतीक पर्व होलिका दहन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस पुण्य अवसर पर हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष और कुविचारों का दहन कर प्रेम, सौहार्द और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संकल्प लें।” सीएम योगी के इस अपील के गहरे मायने हैं जिन पर अमल कर लोग सौहार्द को बढ़ावा दे सकते हैं।

यूपी में होली पर्व को लेकर अलर्ट पर शासन!

प्रदेश सरकार होली पर्व से पहले अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शीर्ष स्तर की बैठक संपन्न हो चुकी है। इस दौरान लोगों से सौहार्द बनाए रखने और धूम-धाम से होली खेलने की बात कही गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश जारी कर त्योहार में कोहराम मचाने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि त्योहारों पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर नजीर पेश की जाए। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026