---Advertisement---

‘धर्म, सत्य और भक्ति का प्रकाश..,’ भगवान नृसिंह की जयंती पर लोगों के नाम CM Yogi Adityanath का संदेश, प्रार्थना कर की खास कामना

CM Yogi Adityanath ने आज भगवान नृसिंह की जयंती पर सभी भक्तों को बधाई देते हुए प्रदेश की समृद्धि के लिए कामना की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 30, 2026 4:54 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: देश के विभिन्न हिस्सों में आज भगवान नृसिंह की जयंती मनाई जा रही है। शास्त्रों में दिलचस्पी रखने वाले लोग जरूर इस नाम से परिचित होंगे। भगवान नृसिंह ही वो देव थे जिन्होंने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति की रक्षा करते हुए हिरण्यकशिपु का वध किया था। यूपी की बात करें तो यहां प्रदेश वासी उत्साह के साथ भगवान नृसिंह का जन्मोत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी आई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज नृसिंह जयंती पर सभी लोगों के नाम बधाई संदेश जारी कर प्रदेश की समृद्धि के लिए कामना की है।

भगवान नृसिंह की जयंती पर लोगों के नाम CM Yogi Adityanath का संदेश

असत्य पर सत्य की जीत सुनिश्चित कर भक्त प्रह्लाद के अटूट विश्वास की रक्षा करने वाले भगवान नृसिंह की आज जयंती मनाई जा रही है।

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जा रही इस खास तिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। यूपी सीएम ने प्रदेश वासियों के नाम बधाई संदेश जारी कर सभी को भगवान नृसिंह की जयंती पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति की रक्षा करने वाले भगवान श्री नृसिंह जी की जयंती पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री नृसिंह जी की कृपा से सभी के जीवन में साहस, धर्म, सत्य और भक्ति का प्रकाश सदैव बना रहे।”

प्रदेश भर में नृसिंह जयंती की धूम

यूपी के विभिन्न हिस्सों में आज नृसिंह जयंती की धूम है। शास्त्रों की मानें तो इसी दिन भवान विष्णु ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए हिरण्यकशिपु के वध हेतु नरसिंह अवतार में जन्म लिया था। प्रत्येत वर्ष यह दिन अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी भगवान नृसिंह की जयंती धूम-धाम से मनाई जा रही है। मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु भगवान नृसिंह का अभिषेक करने के साथ भव्य आरती और छप्पन भोग भी लगा रहे हैं। सभी एक-दूसरे को इस खास दिवस की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया भी आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026