मुजफ्फरनगर में युवाओं को मिलेगा रोजगार! सैकड़ों विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर CM Yogi Adityanath देंगे बड़ी सौगात

CM Yogi Adityanath आज मुजफ्फरनगर दौरे पर जाएंगे जहां वो 951 करोड़ रुपए से बनी 423 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं।

CM Yogi Adityanath

Picture Credit: गूगल (सीएम योगी आदित्यनाथ)

CM Yogi Adityanath: पश्चिमी यूपी का सियासी पारा आज चढ़ता नजर आ रहा है। उत्तराखंड से सीमा साझा करने वाले मुजफ्फरनगर जनपद में सुरक्षा चाकचौबंध है। इसकी प्रमुख वजह है सीएम योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर दौरा। दरअसल, मुख्यमंत्री अब से कुछ ही क्षणों में मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे जहां वे नुमाइश मैदान में आयोजित रोजगार मेले का भव्य उद्घाटन करेंगे।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इसके अलावा 400 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है। 951 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के साथ बनी ये परियोजनाएं स्थानीय लोगों के लिए बड़े तोहफा के समान हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सियासी हो-हल्ला भी मचा है।

मुजफ्फरनगर वासियों को सैकड़ों विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे CM Yogi Adityanath

यूपी सीएम आज प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का दौरा करेंगे। 2027 विधानसभा को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का ये दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री 951 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 423 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। ये विकास परियोजनाएं स्थानीय लोगों के लिए संभावनाओं के द्वार खोलेंगी और उन्हें व्यापक तौर पर लाभ होगा।

मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान मुजफ्फरनगर में ही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंध है। अधिकारी सभी पहलुओं को विशेष ख्याल रखते हुए कार्यक्रम संपन्न कराने की दिशा में जुटे हैं। बीजेपी और आरएलडी के कार्यकर्ता भी उत्सुक हैं और मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे हैं।

रोजगार मेले का उद्घाटन कर युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री!

नुमाइश मैदान में रोजगार मेले का आयोजन हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचकर रोजगार मेले में आए युवाओं को सौगात देंगे। नौकरी के लिए चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इससे युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार नौजवानों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत है।

सीएम योगी ने खुद डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता को स्पष्ट किया है। इस दौरान उन्होंने यूपी के समग्र विकास और युवाओं के सशक्त भविष्य के लिए शासन के निरंतर प्रयासरत होने की बात कही है। ये दर्शाता है कि कैसे युवाओं को सशक्त कर योगी सरकार यूपी को विकास की नई ऊंचाई देने लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है।

Exit mobile version